समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Peacock Feathers Upay: नकारात्मकता व आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए, आज ही अपनाएं ये चमत्कारी मोर पंख उपाय!

Download PDF

सनातन धर्म में कई जानवरों और पक्षियों का पूजन किया जाता है। शास्त्रों में इन्हे अत्याधिक शुभ माना जाता है। मोर इन्हीं में से एक है। मोर भगवान श्री गणेश, भगवान श्री कृष्ण और कार्तिकेय सहित कई देवताओं से संबंधित है। मोर पंख घर की सजावट में भी प्रयोग किए जाते है। वही ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व है। मोर पंख से जुड़ें कुछ उपाय आपको बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते है। तो आइये जानते है-

Peacock Feathers Upay: नकारात्मकता व आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए, आज ही अपनाएं ये चमत्कारी मोर पंख उपाय!

वास्तु के अनुसार मोर न सिर्फ भारत का राष्ट्रीय पक्षी है बल्कि इसे सौभाग्य का पक्षी भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार मोर पंख (Peacock feathers) घर से सभी प्रकार के वास्तु दोषों को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, इसलिए वास्तु में मोर पंख को बहुत उपयोगी माना जाता है। तो आइये जानते है मोर पंख (Peacock feathers Upay) से जुड़े उपाय-

उत्तम क्वालिटी मोर पंख खरीदें

Peacock Feathers Upay | मोर पंख से जुड़े उपाय

नजरदोष से छुटकारा

बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए मोर पंख एक बेहतरीन उपाय (Peacock feathers Upay in Hindi) हो सकता है। अगर आपको किसी की बुरी नजर लगती है, तो घर में ऐसी जगह पर मोर पंख लगाएं, जहां सबकी नजर पड़ती हो। इससे बुरी नजर का प्रभाव जल्द ही खत्म हो जाएगा।


पढ़ाई में सफलता

यदि आप चिंतित हैं कि आपके बच्चे की पढ़ने में रुचि नहीं है, तो मोर पंख को पढ़ने के कमरे में या बच्चों की किताबों में रखकर आप इसमें मदद कर सकते हैं। इससे न केवल बच्चों की पढ़ने में रुचि बढ़ती है, बल्कि उनकी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बेहतर होती है।


नेगेटिविटी से बचाव

यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक तत्व है या आप घरेलू समस्याओं से जूझ रहे है, तो आप मोर पंख (mor pankh ke upaay) से जुड़ा यह उपाय कर सकते है। घर में सकारात्मकता फैलाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति के पास मोर पंख लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


गृह क्लेश से मुक्ति

आज के समय में पति-पत्नी के बीच अक्सर बहस और विवाद आम समस्या बनती जा रही है। विवाह में किसी न किसी बिंदु पर हमेशा संघर्ष रहेगा। ऐसे में आप इन झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए, शयनकक्ष की पूर्वी या उत्तरी दीवार पर मोर पंख लगा सकते है। इससे न केवल वैवाहिक समस्याएं दूर होगी बल्कि रिश्तों में मिठास आएगी।

उत्तम क्वालिटी मोर पंख खरीदें

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति के मेहनत में कमी नहीं होती, लेकिन फिर भी वह सफल नहीं हो पाता है। ऐसे में धन का अभाव भी बना रहता है। मान्यता है की इसका कारण धन की देवी देवी लक्ष्मी की कृपा न होना भी है। इसलिए आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए घर या कार्यस्थल पर मोर पंख (mor pankh ke upaay in Hindi) रखें। यह उपाय निश्चित तौर पर आपके लिए कारगर साबित होगा।

डाउनलोड ऐप