समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Valentine's Week Horoscope: इन राशियों के लिए Lucky रहेगा वैलेंटाइन डे, पढ़ें अपना वीकली राशिफल

Download PDF

14 फरवरी को देशभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए बहुत खास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और रिश्तों पर भी पड़ता है। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम वैलेंटाइन डे से जुड़ा आपका वीकली राशिफल साझा करने जा रहे है।

Valentine's Week Horoscope: इन राशियों के लिए Lucky रहेगा वैलेंटाइन डे, पढ़ें अपना वीकली राशिफल

वैलेंटाइन डे (Valentine's Week Horoscope) कुछ राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा। यदि आप अपने साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का इंतजार कर रहे हैं, ब्रेकअप का अनुभव कर चुके हैं या नए पार्टनर कि खोज कर रहे है, तो आपकी राशि में होने वाले बदलाव आपके लिए अनुकूल हो सकते है। तो आइये जानते है, इस वैलेंटाइन डे (Valentine's Week Horoscope) क्या रहेगा आपका वीकली राशिफल-

Valentine's Week Horoscope | वैलेंटाइन डे राशिफल पढ़ें

Aries | मेष राशि

वैलेंटाइन डे पर आपकी जिंदगी में कोई अद्भुत शख्स आ सकता है।आपकी राशि के अनुसार 12 से 14 फरवरी तक का समय प्रेम प्रस्ताव के लिए अनुकूल है। प्रेम विवाह करने वाले लोगों को परिवार वालों से मदद मिल सकती है।


Taurus | वृष राशि

यह वैलेंटाइन डे आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस महीने आपकी अपने जीवनसाथी के साथ बहस या बहस हो सकती है। यदि आप इस माह प्रपोज करना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्रपोजल पर विचार करें। सीधे तौर पर प्यार का इजहार करना गलत हो सकता है।


Gemini | मिथुन राशि

इस वैलेंटाइन डे पर मिथुन राशि अपनी लव लाइफ में लकी साबित हो सकते है। इस राशि के सिंगल लोगों को एक अच्छा पार्टनर मिलने के आसार है। ऐसे में यह सप्ताह आपके लिए रोमांस और आनंद से भरा समय है।


Cancer | कर्क राशि

इस वैलेंटाइन डे आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ गलतफहमियां भी दूर कर सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस महीने विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।


Leo | सिंह राशि

वैलेंटाइन डे पर सिंह राशि के लोगों को अतिरिक्त मेरिटल संबंधों से बचना चाहिए। इन जातकों को लव लाइफ में सावधान रहने की ज़रूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर पर अपनी भावनाएं न थोपें। इसके साथ ही आप इन दिन अपने पार्टनर के लिए तोहफा खरीद के दें।


Virgo | कन्या राशि

यह दिन कन्या राशि के कपल्स के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस दिन आप किसी से प्रेम प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि वाले एकल व्यक्ति अपने ही किसी दोस्त या को-वर्कर को प्रपोज कर सकता है।


Libra | तुला राशि

यह वैलेंटाइन डे आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव ला सकता है। आपको दूसरे पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही प्यार से जुड़ें किसी भी मामले में जल्द बाजी में फैसले न करें।


Scorpio | वृश्चिक राशि

यह वैलेंटाइन डे, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। इस दिन आपको बहुत से अन एक्सपेक्टेड और अच्छे प्रपोजल मिलने की संभावना हैं। साथ ही अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपका मानसिक तनाव भी खत्म हो सकता है।


Sagittarius | धनु राशि

धनु राशि के जो लोग सिंगल हैं और प्यार की तलाश में हैं उनके लिए इस साल का वैलेंटाइन डे शुभ रहेगा। इसके सतह नव दंपत्ति जो किसी प्रकार का मनमुटाव का सामना कर रहे है, उनके लिए यह दिन अत्यंत शुभ साबित होगा।


Capricorn | मकर राशि

यदि मकर राशि वाले जातक इस वैलेंटाइन डे पर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो जरूर करें। आप अवश्य सफल होंगे। यह दिन नए रिश्ते की शुरुआत के लिए खास दिन होगा। दंपत्ति के बीच मतभेद और गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं।


Aquarius | कुंभ राशि

इस वैलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में कुछ ज्यादा खर्चा हो सकता है। निजी जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी से मदद मिलती रहेगी। अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।


Pisces | मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह वैलेंटाइन डे बहुत सुखद नहीं रहेगा। इस वैलेंटाइन डे आपके प्रेमी और जीवनसाथी की सेहत को लेकर तनाव रहेगा। हालाँकि, आपका कोई करीबी आपके प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहा होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप

TAGS