सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। हमारे पौराणिक ग्रंथों और शास्त्रों में भी पितृ पक्ष का वर्णन किया गया है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने पितरों की पुण्यतिथि याद न हो, तो वह भी इस दिन अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध कर सकते है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध निकालते समय कुछ विशेष चीज़ें अर्पित करने का विधान माना जाता है।
तो आइए जानते हैं वे कौन सी विशेष वस्तुएं हैं, जिन्हें श्राद्ध करते समय पितरों को अवश्य अर्पित करना चाहिए।
सर्व पितृ अमावस्या को पितृ मोक्ष अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन बिना किसी तिथि के सभी पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या आती है। 2025 में सर्व पितृ अमावस्या की यह तिथि रविवार 21 सितंबर, 2025 को पड़ रही है।
सर्व पितृ अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त व तर्पण मुहूर्त (Sarva Pitru Amavasya Muhurat) इस प्रकार है-
विजय मुहूर्त - दोपहर 02:16 मिनट से 03:04 मिनट तक
कुतुप मूहूर्त - 21 सितंबर, 2025, दोपहर 11:50 मिनट से 12:38 मिनट तक
रौहिण मूहूर्त - 21 सितंबर, 2025, दोपहर 12:38 मिनट से 01:27 मिनट तक
सर्व पितृ अमावस्या पर अर्पित किया गया भोजन पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पितर धरती पर आते हैं। कहा जाता है कि पितर धरती पर ब्राह्मण, कौवे, गाय, कुत्ता और चींटी जैसे जीवों के रूप में भोजन ग्रहण करते हैं।
तर्पण, पिंडदान और भोजन से संतुष्ट होकर वे अपने परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
आइए, जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें इस दिन अपने पूर्वजों को अर्पित करना चाहिए-
जौ को पवित्र अनाज माना जाता है। पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्मों में इसका उपयोग किया जाता है। यह धन, पोषण, समृद्धि और शुद्धि का प्रतीक है।
पितृ पक्ष के दौरान किए जाने वाले पूजन एवं अनुष्ठानों में तिल का विशेष महत्व है। जल में काले तिल मिलाकर तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। माना जाता है कि इस विशेष अनुष्ठान से पितृ दोष से भी राहत मिलती है।
पितृ पक्ष में फल और सूखे मेवे दान करने से पितरों को शांति मिलती है। इनका दान करने से परिवार में सुख और समृद्धि का भी वास होता है।
पितरों की तृप्ति और शांति के लिए खीर और पूरी का भोग लगाया जाता है। खीर एक स्वादिष्ट और सात्विक भोजन है, जो देवताओं को भी प्रिय है। इसे चढ़ाने से पितर प्रसन्न होते हैं।
सर्व पितृ अमावस्या पर मीठे भात या चावल भी भोग के रूप में अर्पित किए जाते है। इसे पितरों की तृप्ति और आशीर्वाद के लिए अर्पित किया जाता है। पीले चावल का दान करना भी फलदायक माना जाता है। आप किसी गाय या कौवे को पितरों के निमित्त यह भोग खिला सकते है।
पितृ पक्ष में दूध-दही का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि यह पितरों का प्रिय भोजन है। यही कारण है की सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए खीर और दही अर्पित किया जाता है। खासकर जब ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है, तब इन चीज़ों का होना अत्यंत शुभ माना जाता है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन लड्डू, इमरती और बेसन से निर्मित वस्तुएं अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। अमावस्या के दिन चावल और देशी घी से बने लड्डू या इमरती कौओं और मछलियों को खिलाएं जाते हैं। यह पितृ दोष से मुक्ति पाने का एक विशेष उपाय माना जाता है।
श्राद्ध के दौरान पितरों की पसंद के सात्विक भोजन बनाए जाते हैं। इनमें उड़द की दाल को विशेष महत्व दिया जाता है। वायु पुराण और अग्नि पुराण में भी उल्लेख है कि सात्विक भोजन अर्पित करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, आप कद्दू, तोरई और आलू की सब्जी भी भोग में अर्पित कर सकते हैं।
पितृ पक्ष का यह समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का समय है। ऐसे में जातक को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे पितृ नाराज हो जाए। ध्यान रखें, पितृ पक्ष के दौरान कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं, जिन्हें भूलकर भी पितरों को अर्पित नहीं करनी चाहिए। इन वस्तुओं में शामिल हैं-
• प्याज
• लहसुन
• हींग
• मसूर दाल
• बासी भोजन
• मांसाहारी व्यंजन (मांस, मछली, अंडे)
पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृ दोष निवारण यंत्र (Pitra Dosh Nivaran Yantra) बहुत प्रभावी माना जाता है। कहा जाता है कि इस यंत्र के नियमित पूजन से आपके घर या बिजनेस में पितृ दोष के चलते आने वाली सभी समस्याएं दूर होती है। माना तो यह भी जाता है कि इस यंत्र का पूजन करने से आपके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सदा सुख-समृद्धि का वास होता हैं।
Buy Pitra Dosh Nivaran Copper Yantraयहां दिए गए बटन पर क्लिक करें और घर बैठे यह चमत्कारी पितृ दोष निवारण यंत्र (Pitra Dosh Nivaran Yantra) ऑर्डर करें।