समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

5 Positive things to do in the morning| सुबह इन 5 कार्यों से करें दिन की शुभ शुरुआत, नकारात्मकता होगी दूर

Download PDF

हमारा दिन कैसे गुजरेगा यह इस बात पर निर्भर करता है, सुबह सबसे पहले आप अपनी दैनिक दिनचर्या की शुरुआत कैसे करते हैं। धार्मिक शास्त्रों में सुबह उठने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं।

5 Positive things to do in the morning|  सुबह इन 5 कार्यों से करें दिन की शुभ शुरुआत, नकारात्मकता होगी दूर

हमारा दिन कैसे गुजरेगा यह इस बात पर निर्भर करता है, सुबह सबसे पहले आप अपनी दैनिक दिनचर्या की शुरुआत कैसे करते हैं। धार्मिक शास्त्रों में सुबह उठने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। यदि व्यक्ति इन नियमों के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करे तो उनका पूरा दिन अच्छा बीतता है।
माना जाता है की सुबह उठते ही व्यक्ति यदि गायत्री मंत्र या ॐ का जाप करें तो यह उस पूरे दिन सकारात्मक या पॉज़िटिव बनाए रखता है। ऐसे में आज इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनहे सुबह उठते समय आपको ध्यान रखनी चाहिए-

आइए जानते है-


सूर्योदय से पहले उठे

धार्मिक शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की व्यक्ति को हमेशा ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए। ब्रह्ममुहूर्त के समय सभी देवताओं के उठने का समय माना जाता है। यह समय मुख्यतः सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले का समय होता है। ऐसा माना जाता है की ब्रह्ममुहूर्त के समय उठने से मन-मस्तिष में सकारात्मकताका संचार होता है साथ ही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है।


ध्यान या योग करें

प्राचीन काल से ही योग और ध्यान का बहुत अधिक महत्व बताया जाता है। ध्यान करने से न सिर्फ शारीरक बल्कि मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता हैं, आजकल के वर्किंग कल्चर को ध्यान में रखते हुये भूत से लोगों का सूर्योदय से पहले उठना संभव नही हो पाता है। ऐसे मे ध्यान करना भी इसका एक अच विकल्प हो सकता है। ध्यान करने से आपका दिमाग पूरे दिन शांत रहेगा और आप जल्दी से किसी पर क्रोधित नही होंगे, फिर चाहे वह घर हो या ऑफिस।


उठते ही करें भगवान के दर्शन

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से सुझाव दिये गए है जिनकी मदद से दिन को शुभ बनाया जा सकता है। उनही सुझावो मे से एक यह की आप जिस भी कमरे मे सो रहे हो, वहां एक भगवान की तस्वीर अवश्य होनी चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि सुबह उठते ही यदि आप भगवान के दर्शन करते है तो इससे अधिक शुभ और कुछ नही होता है। ऐसे अपने दिन के शुरुआत करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


घर साफ-सुथरा रखें

माना जाता है की जिस घर में नियमित रूप से साफ सफाई होती है, वहा माता लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर मे भगवान निवास करते है वहां हमेशा सकारात्मकता का संचार तो होता ही है। सुबह के समय यदि सभी जगह साफ साफ रहती है तो उससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही पूरा दिन भी बहुत चिंतामुक्त व्यतीत होता है।


धार्मिक किताबों का अध्यन करें

घर से निकलने से पहले यदि आप हनुमान चालीसा या किसी भी अन्य ग्रंथ या चालीसा का अध्यन करते है तो पूरा दिन मन में एक पॉज़िटिव ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही आप श्रीमदभगवतगीता का एक श्लोक भी पड़ सकते है। श्रीमदभगवतगीता जीवन में एंटी डिप्रेशन की तरह काम करता है, इसका एक अध्याय पढ़ने से ही जीवन को नया मार्गदर्शन मिलता है। इसलिए सुबह स्नान करने के बाद भगवान स्मरण करे ओर किसी एक धार्मिक किताब अध्यन करे। ऐसा करने से आपका दिन अवश्य ही अच्छा गुजरेगा।

यहां दिये गए कुछ सुझावो के माध्यम से आप अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते है। इन सभी का नियमित रूप से पालन करने से न सिर्फ आपका दिन अच्छा होगा बल्कि सभी नकारात्मक प्रभाव भी दूर होंगे।

डाउनलोड ऐप

TAGS