समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Chaitra Navratri 2025 | चैत्र नवरात्रि 2025 तिथि, समय, घटस्थापना मुहूर्त व 9 दिवसीय कैलेंडर!

Download PDF

Chaitra Navratri 2025 | चैत्र नवरात्रि 2025 तिथि, समय, घटस्थापना मुहूर्त व 9 दिवसीय कैलेंडर!

हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी के रूप में पूजे जाने वाली देवी दुर्गा, साहस, पराक्रम और शौर्य के अद्भुत सामंजस्य का प्रतीक हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) के दौरान, देवी आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल, मां के आगमन पर घर, मंदिर व विभिन्न स्थानों पर पंडाल आदि सजाएं जाते है और बड़े धूमधाम से नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है।

आइए देखते है कि इस साल चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव कब से शुरू होगा-


Kab Se Shuru Hogi Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2025?

इस साल हिन्दू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ रविवार, 30 मार्च (Chaitra Navratri 2025 Date) को हो रहा है। इस पवित्र दिन पर घटस्थापना पूजन के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुरुआत व समापन समय (Chaitra Navratri 2025 Time) इस प्रकार है-

चैत्र प्रतिपदा शुरुआत समय - 29 मार्च 2025, शाम 04 बजकर 27 मिनट से

चैत्र प्रतिपदा समापन समय - 30 मार्च 2025, दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर


Chaitra Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat | चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

•धर्मशास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का अत्यधिक महत्व है। इस कलश को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है।

• हिन्दू दैनिक पंचांग के अनुसार, 2025 में चैत्र नवरात्रि के लिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 से शुरू होकर 10:22 मिनट (Chaitra Navratri 2025 Ghatasthapana Samay) तक रहेगा। इस शुभ बेला में आप कलश स्थापना कर अपने घर परिवार में सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।

• मां दुर्गा के पूजन के लिए इस साल अभिजीत मुहूर्त (Chaitra Navratri Abhijeet Muhurat) की बात करें तो यह दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होगा। वही इस मुहूर्त का समापन 12 बजकर 50 मिनट तक होगा।


इस बार क्या होगी माता की सवारी?

वेद पुराणों में कहा गया है की जब कभी देवी मैया का आगमन रविवार को होता है तो माता हाथी यानि गज पर सवार (Chaitra navratri sawari) होकर आती हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है की इस चैत्र नवरात्रि माता सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लेकर आएगी।


Chaitra Navratri 2025 Calendar | चैत्र नवरात्रि 2025 कैलेंडर

Date तिथि नवरात्रि के दिन
29 मार्च 2025 प्रतिपदा मां शैलपुत्री
30 मार्च 2025 द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी
31 मार्च 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा
1 अप्रैल 2025 चतुर्थी मां कुष्मांडा
2 अप्रैल 2025 पंचमी मां स्कंदमाता
3 अप्रैल 2025 षष्ठी मां कात्यायनी
4 अप्रैल 2025 सप्तमी मां कालरात्रि
5 अप्रैल 2025 अष्टमी मां महागौरी
6 अप्रैल 2025 नवमी मां सिद्धिदात्री

Navratri Fasting Rules in Hindi | नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या न करें?

• नवरात्रि के उपवास के दौरान खाने में लहसुन-प्याज का प्रयोग करने से बचें।

• नवरात्रि के नौ दिवसीय उत्सव के दौरान मांस-मदिरा व तंबाकू का सेवन न करें।

• नवरात्रि के इन 9 दिनों में नाखून काटने, बाल या दाढ़ी कटवाने से परहेज करना चाहिए।

• देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के समय विशेष तौर पर घर में दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

• नवरात्रि उपवास के समय सात्विक भोजन ही करें। आप इस दौरान फल, कुट्टू, राजगिरी, साबूदाना व सिघाड़े से बनी चीजें खा सकते है।

नवरात्रि के दौरान देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए घर में बगलामुखी यंत्र स्थापित करना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। आप यहां दिए लिंक पर क्लिक करें आसानी से यह चमत्कारी यंत्र ऑर्डर कर सकते है। धर्मसार की ओर से आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Buy Baglamukhi Yantra Online

(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

डाउनलोड ऐप