समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Shardiya Navratri 2022 | शारदीय नवरात्रि 2022 | जानिए समय, तिथि एवं विधि

Download PDF

नवरात्रि का पर्व हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है- 'नौ रातें'। इन नौ रात्रियों में पुरे भक्ति भाव के साथ, शक्ति के 9 स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साल में 4 बार नवरात्री का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें 2 गुप्त तो 2 प्रकट नवरात्री के रूप में मनाई जाती है।

Shardiya Navratri 2022 | शारदीय नवरात्रि 2022 | जानिए समय, तिथि एवं विधि

पितृ पक्ष समाप्त होने के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाते है। पितृ पक्ष की यदि बात की जाए तो यह 10 सितम्बर से लेकर 25 सितम्बर, 2022 तक चलेंगे। जिसके बाद 26 सितम्बर से मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी, जिसका समापन 5 अक्तूबर 2022 को विजयदशी के साथ होगा। माना जाता है की नवरात्रि के 9 दिनों में स्वयं मां दुर्गा पृथ्वी पर आती है और यहां निवास करती है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में व्रत आदि का भी बहुत अधिक महत्व बताया जाता है।

आइये जानते है नवरात्रि व घट स्थापना के शुभ मुहूर्त, समय व तिथि:-


शारदीय नवरात्रि 2022 समय व शुभ मुहूर्त | Shardiya Navratri 2022 Timings & Shubh Muhurat

हिन्दू पंचाग के अनुसार अश्वनी माह के शुक्ल प्रतिपदा के दिन नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत होती है। साल 2022 में यह तिथि 26 सितम्बर के दिन पड़ रही है। नवरात्रि स्थापना का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

प्रतिपदा प्रारम्भ तिथि - 26 सितम्बर 2022, प्रातः 03:23 से
प्रतिपदा समापन तिथि - 27 सितम्बर 2022, प्रातः 03:08 तक

इस दिन बहुत से लोग घटस्थापना (Navratri 2022 ghatsthapna) भी करते है जिसका मुहूर्त इस प्रकार है:-

घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06:28 मिनट से 08:01 मिनट तक
मुहूर्त अवधि - 01 घंटा 33 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथि | Navratri 2022 Dates


Date तिथि नवरात्रि के दिन
26 सितम्बर 2022 प्रतिपदा मां शैलपुत्री
27 सितम्बर 2022 द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी
28 सितम्बर 2022 तृतीया मां चंद्रघंटा
29 सितम्बर 2022 चतुर्थी मां कुष्मांडा
30 सितम्बर 2022 पंचमी मां स्कंदमाता
01 अक्टूबर 2022 षष्ठी मां कात्यायनी
02 अक्टूबर 2022 सप्तमी मां कालरात्रि
03 अक्टूबर 2022 अष्टमी मां महागौरी
04 अक्टूबर 2022 नवमी मां सिद्धिदात्री
05 अक्टूबर 2022 दशमी (दशहरा) मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

नवरात्रि के इन 9 दिनों में आप माता को समर्पित आरती जय अम्बे गौरी और दुर्गा चालीसा का पाठ कर माता को प्रसन्न कर सकते है। धर्मसार की ओर से नवरात्रि 2022 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

डाउनलोड ऐप

TAGS