समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

10 Powerful Names of Shani Dev: शनिदेव को करना है प्रसन्न? ये 10 चमत्कारी नाम बदल देंगे आपकी किस्मत

Download PDF

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को शनि देव के 10 नामों का सच्चे मन से जाप करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही धन, स्वास्थ्य और जीवन में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

10 Powerful Names of Shani Dev: शनिदेव को करना है प्रसन्न? ये 10 चमत्कारी नाम बदल देंगे आपकी किस्मत

शास्त्रों में शनिवार का दिन शनि देव की आराधना को विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन उनके 10 नामों (10 Names of Shani Dev) का सच्चे मन से जाप करने पर शनि देव प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। स्वास्थ्य में सुधार आता है। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते हैं।

तो आइए जानते हैं शनि देव के 10 सबसे शक्तिशाली नाम-

10 Powerful Names of Shani Dev: शनिदेव के 10 शक्तिशाली नाम

शनिदेव के 10 ऐसे विशेष नाम बताए गए हैं, जिनका जाप शनिवार के दिन अत्यंत लाभदायक माना जाता है-


1. शनि

यह शनिदेव का मूल नाम है। उन्हें न्याय का देवता और कर्मों के अनुसार फल देने वाला माना जाता है।


2. सौरि

सौरि नाम भगवान सूर्यदेव से सम्बंधित है। यह नाम बताता है कि शनिदेव सूर्यदेव के पुत्र हैं।


3. शनैश्चर

इस नाम का अर्थ है धीरे-धीरे चलने वाला। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं।


4. रौद्रान्तक

यह नाम उनके रौद्र लेकिन भगवान के न्याय करने वाले स्वभाव को दर्शाता है।


5. पिंगल

यह नाम शनिदेव के सौम्य और संतुलित रूप को दर्शाता है।


6. कृष्ण

यह उनके गहरे रंग और मुख के तेज से जुड़ा हुआ नाम है।


7. बभ्रु

यह नाम तप, साधना और भक्ति के भाव को दर्शाता है।


8. यम

इस नाम से उनके यमराज के साथ भ्रातृ संबंध का पता चलता है।


9. कोणस्थ

यह नाम शनिदेव की विशेष ग्रह स्थिति और उनकी शक्ति को दर्शाता है।


10. स्तोत्रगम्य

इस नाम का अर्थ है- शनिदेव भजन और स्तुति के माध्यम से आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं।

डाउनलोड ऐप