दिवाली का त्योहार खुशियों और समृद्धि का त्योहार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय आपके जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं? जी हां, लाल किताब में दिवाली से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। ये उपाय समृद्धि और धन आकर्षित करने में मदद करते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको कुछ सरल लेकिन शक्तिशाली उपाय बताने जा रहे है।
ज्योतिशास्त्र में लाल किताब को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र में इसे पांच किताबों का संग्रह कहा जाता है। यह पुस्तक 19वीं शताब्दी में उर्दू भाषा में लिखी गई थी। इस चमत्कारी किताब में सुझाए गए उपाय जीवन में सुधार लाने के लिए बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि लाल किताब की उत्पत्ति फ़ारसी साहित्य और ज्योतिष से हुई है।
लाल किताब के उपाय आज भी जीवन सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
लाल किताब के अनुसार दिवाली के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में पानी, शक्कर, घी और दूध मिलाकर चढ़ाना कर्ज से मुक्ति का एक खास उपाय है। हालांकि जल चढ़ाने के लिए लोहे के पात्र या कलश का ही प्रयोग करें। इसके बाद अगरबत्ती और दीपक जलाना न भूलें। दिवाली के मौके पर यह सरल और प्रभावी उपाय कर्ज मुक्ति का रामबाण उपाय साबित हो सकता हैं।
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाता है। इस पूजन में खासतौर पर लक्ष्मी जी को पीली कौड़ियां अर्पित की जाती है। ऐसे में आप भी दिवाली (Lal Kitab ke Upay)के अगले दिन ये पीली कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। लाल किताब के अनुसार, यह उपाय धन वृद्धि में सहायक है। साथ ही कर्ज के बोझ को भी कम करता है।
दिवाली पर कौवे, कुत्ते और गाय को भोजन देना कर्ज से मुक्ति का एक प्रभावी उपाय है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन इस विशेष उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। देवी लक्ष्मी के साथ ही यह उपाय पितरों के आशीर्वाद को भी आकर्षित करता है। इससे मानसिक शांति मिलती है। इतना ही नहीं, यह उपाय कर्ज से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
लाल किताब (Lal Kitab remedies for Diwali) का यह अगला उपाय भी कर्ज मुक्ति में अत्याधिक फायदेमंद बताया गया है। इसके लिए आप सबसे पहले दिवाली के दिन एक नई झाड़ू खरीदें। फिर आस-पास के किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें। ऐसा करने से कर्ज से राहत मिलेगी। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है।
अगर आपके बिजनेस में लगातार लॉस हो रहा है और बहुत मेहनत के बावजूद भी इनकम में कोई विशेष वृद्धि नहीं हो रही, तो दीपावली के दिन सात सुपारियां लें। फिर इन्हें चांदी के वर्क से ढककर लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखें। इसके बाद, सात सोमवार तक हर सप्ताह इन सुपारियों को चांदी का वर्क लपेट कर लक्ष्मी जी के पास रखें।
आठवें सोमवार को इन सुपारियों को एकत्रित करके भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। बिजनेस में सफलता के लिए यह बहुत ही चमत्कारी उपाय है।
दिवाली के दिन शाम के समय नंगे पैर महालक्ष्मी, दुर्गाजी, सीताजी या किसी भी देवी के मंदिर में जाएं। वहां शुद्ध घी का दीपक जलाएं और माला, मिठाई या खीर का भोग अर्पित करें। इसके बाद, मन ही मन धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें और अपनी सभी मनोकामनाएं देवी मां के सामने रखे। यह साधना आपके जीवन में धन और समृद्धि ला सकती है। दिवाली के दिन से इस उपाय की शुरुआत करें। फिर 40 दिनों तक इसे लगातार करें।
अगर आपकी आय स्थिर नहीं हो रही है या खर्चें लगातार बढ़ रहे है, तो यह आसान खास उपाय करें। दिवाली के दिन जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके नीचे लोहे की कोई वस्तु रखें। शनिवार रात को पलंग के नीचे पानी से भरा लोहे का बर्तन रखें। अगली सुबह बर्तन को उठाकर बोधि वृक्ष की जड़ में डाल दें। इस उपाय को अगले 21 दिनों तक लगातार करें।
यह सरल उपाय न केवल आपके आर्थिक हालात में सुधार लाएगा बल्कि आपकी आय में भी वृद्धि करेगा।
दिवाली के दिन लाल किताब के ये सात प्रभावशाली उपाय (Lal Kitab Upay for Diwali) धन वृद्धि, कर्ज मुक्ति और जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। यदि आप भी जीवन में किसी परेशानी या आर्थिक तंगी का सामना रहे है, तो यह उपाय आपके लिए मददगार साबित होंगे।
डाउनलोड ऐप