समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Kuber Yantra on Dhanteras: धनतेरस पर कुबेर यंत्र की स्थापना से मिलेगी अपार सफलता, आने वाली पीढ़ियां तक होंगी लाभान्वित!

Download PDF

दिवाली के पांच दिवसीय त्यौहार का शुभारंभ धनतेरस से होता है। धनतेरस के दिन भारत में लाखों लोग धन, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। दिवाली का यह पहला दिन भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर को समर्पित है। यही कारण है कि इस दिन घर या ऑफिस में कुबेर यंत्र स्थापित करने का विशेष महत्व बताया जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन इस यंत्र की विधिपूर्वक पूजा से घर और व्यवसाय में धन की कभी कमी नहीं होती।

Kuber Yantra on Dhanteras: धनतेरस पर कुबेर यंत्र की स्थापना से मिलेगी अपार सफलता, आने वाली पीढ़ियां तक होंगी लाभान्वित!

तो आइए जानते है क्या है यह चमत्कारी कुबेर यंत्र (kuber yantra) और धनतेरस पर इसे स्थापित करने की विधि-

What is Kuber Yantra: कुबेर यंत्र क्या है?

कुबेर यंत्र भगवान कुबेर का ही एक स्वरुप है। सनातन धर्म भगवान कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि इस यंत्र से भगवान कुबेर जल्द प्रसन्न होते है और जातक को धन, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते है। इस यंत्र का प्रयोग खासतौर पर उन लोगों के लिए फलदायक है, जो पैसों की तंगी और बिजनेस में मिलने वाली असफलता से परेशान हैं।

कुबेर यंत्र कि बनावट में कुछ विशेष मंत्र और आकृतियां देखी जाती है। यह विशेष संरचना न केवल सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं बल्कि पैसों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती हैं। यही कारण है कि शास्त्रों में कुबेर यंत्र को समृद्धि और स्थिरता लाने का एक शक्तिशाली उपाय माना गया है।


Benefits of Kuber Yantra on Dhanteras : धनतेरस पर कुबेर यंत्र स्थापित करने के अद्भुत लाभ

धनतेरस पर कुबेर यंत्र स्थापित करने के कई अद्भुत लाभ माने जाते हैं, जैसे-

1. धन और समृद्धि बढ़ाए

कुबेर यंत्र जीवन में धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला एक प्रभावशाली साधन है। धनतेरस के दिन इस यंत्र की स्थापना करने से पैसो का अभाव नहीं होता और धन आगामन के नए मार्ग खुलते है।

2. बिजनेस में सफलता दिलाए

व्यापारियों और स्टार्टअप्स के लिए यह यंत्र अत्याधिक फायदेमंद बताया गया है। धनतेरस के दिन आप अपने ऑफिस या फैक्ट्री में कुबेर यंत्र की स्थापना कर सकते है। इस यंत्र के प्रभाव से आपके बिजनेस में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और प्रॉफिट में वृद्धि होगी।

3. आर्थिक तंगी से राहत

पौराणिक कथाओं में भगवान कुबेर को धन का संरक्षक माना गया है। ऐसे में, धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र के सामने ध्यान या प्रार्थना करने से जीवन में चल रही आर्थिक तंगी से राहत मिलती है। भगवान कुबेर की कृपा से इनकम के नए स्रोत खुलते हैं और सभी धन संबंधी परेशानियां दूर हो होती हैं।

4. कर्ज से छुटकारा दिलाए

कर्ज मुक्ति के लिए भगवान कुबेर की पूजा बहुत फलदायक मानी जाती है। हिंदू और वैदिक परंपराओं के अनुसार, कुबेर यंत्र धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। यह यंत्र कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी मदद करता है। कुबेर यंत्र की नियमित पूजा से वित्तीय समस्याएं कम होती हैं। यह एक शक्तिशाली यंत्र है जो ऋण और कर्ज से मुक्ति पाने का एक बेहतरीन उपाय है।

इन सभी लाभों के चलते धनतेरस पर कुबेर यंत्र की पूजा और स्थापना बेहद शुभ मानी जाती है।


How to place the Kuber Yantra on Dhanteras : धनतेरस पर कुबेर यंत्र कैसे स्थापित करें?

1. यंत्र स्थापना के लिए सही स्थान चुने

सबसे पहले, कुबेर यंत्र स्थापित करने के लिए सही स्थान का निश्चित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को कुबेर यंत्र की स्थापना के लिए शुभ माना जाता है। यह दिशा स्वयं भगवान कुबेर द्वारा शासित है। कुबेर यंत्र स्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा है।

2. स्थान को साफ़ और शुद्ध करें

यंत्र स्थापित करने से पहले, उस स्थान को शुद्ध करना जरूरी है। किसी भी गंदगी या धूल को हटाकर स्थान को साफ़ करें। फिर उस स्थान पर गंगाजल से स्वच्छ करें। फिर एक चौकी रखें और उसे लाल कपड़े से ढकें। माना जाता है कि लाल कपड़ा यंत्र की शक्ति को बढ़ाता है और धन को आकर्षित करता है।

3. यंत्र को सिद्ध करें

कुबेर यंत्र स्थापित करने से पहले, इसे सिद्ध करना आवश्यक है। इसके लिए यह यंत्र को अपने हाथ में रखें और यहां दिए गए विशेष मंत्र का जाप करें-

'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये॥ धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥'

4. कुबेर यंत्र को स्थापित करें

मंत्र जाप के बाद यंत्र पर पवित्र जल छिड़ककर इसे शुद्ध करें। यंत्र के पास धूपबत्ती और दीपक जलाएं। इसके बाद आप इसे घर के मुख्य गेट, पूजन स्थल, घर या ऑफिस की तिजोरी में स्थापित करें।

5. पूजा अनुष्ठान करें

यंत्र के पास पीले या लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इसके बाद श्री कुबेर मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। मंत्र उच्चारण से यंत्र की ऊर्जा और अधिक बढ़ जाती है। साथ ही भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है।


Best Direction to Place Kuber Yantra: कहां स्थापित करें कुबेर यंत्र?

श्री कुबेर यंत्र स्थापित करने के लिए सबसे शुभ स्थान हैं-

• कारोबार में सफलता के लिए कुबेर यंत्र को अपनी दुकान या ऑफिस के एंट्री गेट या कैश काउंटर पर स्थापित करें।

• धन और समृद्धि के निरंतर प्रवाह के लिए इस यंत्र को लिविंग एरिया या अपने प्रवेश द्वार के पास किसी शेल्फ पर रखें।

• धनतेरस के दिन शाम को दीप जलाकर और भगवान कुबेर की पूजा करें। इसके बाद ही कुबेर यंत्र को स्थापित करें।

Buy Premium Quality Shree Kuber Yantra

धनतेरस पर कुबेर यंत्र (Kuber Yantra on Dhanteras) के पूजन से न केवल धन और समृद्धि का आगमन होता है बल्कि यह कर्ज मुक्ति, बिजनेस में सफलता और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा दिलाने का एक शक्तिशाली उपाय है। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर इस यंत्र का प्रभाव और भी बढ़ जाता है। कुबेर देव को समर्पित यह प्रभावशाली यंत्र आप धर्मसार से ऑनलाइन आर्डर कर सकते है।

डाउनलोड ऐप