दिवाली बस आने ही वाली है। सभी ओर रौनक दिखने लगी है। गलियों में रंग-बिरंगी लाइट्स चमक रही हैं। घरों में सजावट शुरू हो चुकी है। दिवाली के दिन दीयों की जगमग रौशनी से सारा माहौल जीवंत हो उठता है। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है इस दिन स्वयं देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती है और भक्तों को धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।
यह तो हम सभी जानते है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन (diwali laxmi pujan) सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। हालांकि यह पूजन तभी फलदायक है, जब विधि-विधान से पूजन संपन्न किया जाए। ज्यादातर लोग पूजा की तैयारी आखिरी समय में करते हैं।
ऐसे में हम आपके लिए दिवाली पूजा सामग्री (essential diwali pooja samagri list) की चेकलिस्ट लेकर आए हैं। इससे आपकी पूजन तैयारी समय पर पूरी होगी। लक्ष्मी पूजन भी अच्छे से संपन्न होगा।
पारद के विशेष प्रकार की धातु है। दिवाली पूजन के लिए आप पारद लक्ष्मी गणेश की मूर्ति रख सकते है। पारद दिव्य ऊर्जा को आकर्षित करता है। देवी लक्ष्मी धन और समृद्धि देती हैं। वही भगवान गणेश सभी विघ्नों को दूर करते हैं। दिवाली के दिन पारद लक्ष्मी गणेश मूर्ति को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें।
Buy Laxmi Ganesh Murtiकलश के बिना लगभग सभी पूजा-अनुष्ठान अधूरे होते है। लक्ष्मी पूजन के लिए तांबे के कलश का प्रयोग करें। इसे साफ़ जल भरें और कुछ चावल के दाने डालें। इसके ऊपर पांच आम के पत्ते रखें। उसके बाद एक श्रीफल भी रखें। ऐसी मान्यता है की कलश सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।
Buy Tambe ka Kalashपांच बत्तियों वाला दीये को पंच आरती दीया कहा जाता है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की आरती के लिए पंच आरती दीया प्रयोग करना न भूलें। यह दीपक पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पांच प्राकृतिक तत्वों का प्रतीक है। पूजा के दौरान दीया जलाएं। यह घर को प्रकाशमय कर देता है।
Buy Panch Aarti Diyaधार्मिक अनुष्ठानों में पीतल की घंटी को बहुत शुभ माना जाता है। इसकी मधुर ध्वनि नकारात्मक ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। इतना ही नहीं, यह देवी-देवताओं की उपस्थिति को भी आमंत्रित करती है। आप भी दिवाली पूजन में पीतल की घंटी का प्रयोग अवश्य करें।
Buy Peetal Ki Ghantiइस लिस्ट में अगली वस्तु है- अगरबत्ती स्टैंड। अगरबत्ती की सुगंध घर में सकारात्मकता और शुद्धता फैलाती है। मन को शांत व एकाग्र बनाता है। इसकी महक पूजा के माहौल को भी पवित्र बनाती है। लक्ष्मी पूजन में अगरबत्ती शुभता का संचार करती है। अगरबत्ती रखने के लिए ब्रास के स्टैंड का प्रयोग कर सकते है।
Buy Agarbatti Standदिवाली पूजा के लिए आप ताज़े गेंदे, गुलाब या कमल के फूल इस्तेमाल करें। देवी-देवताओं को पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसी तरह फल भी पूजा का अहम हिस्सा हैं। ये समृद्धि का प्रतीक हैं। पूजा के बाद फल को प्रसाद के रूप में वितरित करें।
तांबे के सिक्के जिन्हें हम कॉपर कॉइन भी कहते है, लक्ष्मी पूजन में बहुत शुभ माने जाते है। आप चाहे तो सोने या चांदी के सिक्के भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इन्हें लाल कपड़े में लपेटे कर ही रखें। कहा जाता है देवी लक्ष्मी के पास यह सिक्के रखने से धन और समृद्धि का आगमन होता है।
Buy Tambe ke Sikke for Poojaलक्ष्मी जी का पाना एक विशेष चित्र या तस्वीर है। लगभग सभी हिन्दू घरों में इस तस्वीर का पूजन किया जाता है। बता दें की इस चित्र में देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी और सरस्वती माता की के दिव्य स्वरुप के भी दर्शन होते है। लक्ष्मीजी के पाने के स्थान पर आप महालक्ष्मी पूजन यंत्र का भी प्रयोग कर सकते है।
Buy Shri Mahalaxmi Pujan Yantraश्री यंत्र को देवी लक्ष्मी का ही एक स्वरुप माना जाता है। दिवाली के शुभ अवसर पर श्री यंत्र के पूजन से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ऑफिस एवं फैक्ट्री में खासतौर पर इस यंत्र का पूजन किया जाता है। आप भी दिवाली पूजन में इस शक्तिशाली लक्ष्मी यंत्र को ज़रूर शामिल करें।
Buy Original Shree Yantraरोशनी के महापर्व दिवाली पर, विशेष तौर पर इन कौड़ियों का प्रयोग किया जाता है। इन्हें देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि सफेद कौड़ी धन और सौभाग्य को आकर्षित करती है। इसी कारण दिवाली पूजन में इनका विशेष महत्व होता है।
Buy 100% Natural White Kodiलक्ष्मी पूजा में गेहूं और अक्षत अवश्य शामिल करने चाहिए। यह सुख-समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि गेहूं का संबंध मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा दोनों से है। दिवाली पूजा में दीपक के नीचे गेहूं का आसन रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।