समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Bada Mangal 2025: कब है बड़ा मंगल? जानें डेट, महत्व, उपाय एवं पूजन विधि!

Download PDF

हनुमान भक्तों के लिए ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व बताया जाता है। भारत के उत्तर प्रदेश और पूर्वाचल के क्षेत्र में यह पर्व अपार भक्ति और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार 2025 में कुल 5 बड़े मंगल आने वाले हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि बड़े मंगल के दिन विधि-विधान से संकटमोचन और प्रभु श्री राम का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Bada Mangal 2025: कब है बड़ा मंगल? जानें डेट, महत्व, उपाय एवं पूजन विधि!

बता दें कि बड़ा मंगल ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को मनाया जाता है। यह खास दिन बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित है। खासतौर पर उत्तर भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) का शुभारंभ 13 मई, 2025 से हो गया है। ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल के रूप में मनाएं जाते है।

तो आइए जानते हैं, 2025 में आने वाले सभी बड़े मंगल की तिथि की सूची-


List of Bada Mangal Date 2025 : बड़ा मंगल तिथि 2025 की सूची

पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल 10 जून 2025

Historical Significance of Bada Mangalwar : बड़ा मंगलवार का ऐतिहासिक महत्व

इतिहास में बड़ा मंगल का एक बहुत ही रोचक तथ्य बताया जाता है। एक बार की बात है। अवध के नवाब शुजा-उद-दौला के बेटे की तबीयत खराब हो गई।

कुछ लोगों की सलाह पर, लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना की गई। तब एक चमत्कार हुआ। जिसके तुरंत बाद बच्चे की हालत में सुधार आने लगा।

जिसके बाद नवाब और उनकी बेगम ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया। माना जा रहा है कि यह प्राण-प्रतिष्ठा ज्येष्ठ के महीने में पूरा हुआ। तब से, लखनऊ में बड़े मंगल पर गुड़ का प्रसाद चढ़ाने और भंडारे आयोजित करने की परंपरा बन गई।

वही प्राचीन शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में भगवान राम ने सीता की खोज करते हुए हनुमान से पहली बार मुलाकात की थी। यह मुलाकात एक खास संबंध की शुरुआत थी। ऐसे में यह तिथि धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है।


Bada Mangal Ke Upay : बड़ा मंगल के उपाय

1. हनुमान चालीसा का पाठ करें

बड़े मंगल के दिन 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

इस दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इसके साथ ही मंदिर में चोला चढ़ाएं और बूंदी का भोग अर्पित करें।

3. हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं

हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं और लाल ध्वज अर्पित करें। इस उपाय से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

4. भंडारा या प्रसाद वितरण करें

इस दिन भंडारे का आयोजन करें। जरूरतमंदों को भोजन कराना बड़ा ही पुण्यदायक माना जाता है।

5 . ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें

‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर, हनुमान जी के आशीर्वाद को आकर्षित करता है।


Bada Mangal 2025 Puja Vidhi : बड़ा मंगल 2025 पूजा विधि

• बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें।

• पूजा घर में चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर घी का दीपक जलाएं।

• अब हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। उन्हें लाल फूल चढ़ाएं।

• इस दिन गुड़-चने और बूंदी के लड्डू का ही भोग अर्पित करें।

• पूजा के बाद हनुमान जी की आरती करें। अंत में पूजन के समय हुई गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

• बड़ा मंगल के दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन भूलकर भी न करें।


ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। यह विशेष रूप से उत्तर भारत में महत्वपूर्ण है। इस दिन हनुमान जी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

2025 में 5 बड़े मंगल होंगे, जिनकी तिथियां 13 मई से 10 जून (Bada Mangal dates 2025) तक हैं। बड़े मंगल के दिन कुछ विशेष अनुष्ठान से संकटमोचन को जल्द प्रसन्न कर सकते है।

डाउनलोड ऐप