समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

जानिये हरे कृष्ण हरे रामा का पाठ करने से आपको क्या लाभ होगा | Benefits of Maha Mantra

Download PDF

इस महा मंत्र का नियमित रूप से जप करना भले ही वह केवल 1 राउंड या 10 मिनट ही क्यू न हो, श्री कृष्ण आपकी सभी समस्याओं और कष्टों को दूर करेंगे। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ती होंगी। इस मंत्र का जाप करने से भगवान आपको और आपके परिवार को भौतिक और आध्यात्मिक रूप से आशीर्वाद देंगे।

जानिये हरे कृष्ण हरे रामा का पाठ करने से आपको क्या लाभ होगा | Benefits of Maha Mantra

इस महा मंत्र के 11 लाभ हैं जो हमने यहाँ बताये हैं। असल में इससे कहीं और अधिक लाभ हो सकते हैं परंतु नीचे दी गयी सूचि में चुनिंदा 11 हैं। तो आइये देखते हैं की वे क्या हैं।


  1. स्वास्थ में सुधार होगा

महा मंत्र हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे का जाप करने से आपका स्वास्थ सही होगा और इसके साथ ही आपकी शारीरिक शक्ति में भी बढ़ौतरी होगी।


  1. धन में वृद्धि होगी

इस मंत्र के जाप से श्री कृष्ण को प्रसन्न करें और उनसे आपके और आपके परिवार के लिए पर्याप्त ऐश्वर्या प्रदान करके की प्रार्थना कर सकते हैं और श्री कृष्ण आपकी इच्छा ज़रूर पूरी करेंगे।


  1. लंबी आयु तक जीवित रहेंगें

शास्त्रों में कहा गया है की हरे कृष्ण का जाप करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है। इसलिए तो बहुत से भजन और आरती जैसे की सिद्धिविनायक आरती इसी मंत्र के साथ समाप्त होती है।


  1. परिवार में शांति

निरंतर इस मंत्र का जाप करने से परिवार में शांति बानी रहती है और संतोषजनक माहौल बना रहता है।


  1. अपने से बड़ों की सुरक्षा

इस मंत्र का जाप आप अपने से बड़ों की रक्षा करने के लिए भी कर सकते हैं। यदि वे स्वर्ग लोक में ही क्यू न हों, आप इस मंत्र से भगवान से अपने बड़ों की रक्षा करने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।


  1. चिंताओं और जीवन के तनाव से मुक्ति

हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम, हरे हरे का जप करने से उत्पन्न भगवान के नाम की ध्वनि आपको सभी व्यक्तिगत चिंताओं से मुक्त करती है और एक बहुत ही सुखद माहौल बना कर रखती है।


  1. आकर्षक व्यक्तित्व

हरे कृष्ण का यह जप एक बहुत ही शुद्ध चरित्र पैदा करता है जो सभी के लिए आकर्षक होता है।


  1. याददाश्त में सुधार

भगवान के नाम के निरंतर स्मरण से आपकी याददाश्त बहुत तेज और स्पष्ट हो जाती है।


  1. दुष्ट आत्माएं और भूत से छुटकारा

कोई भी भूत या बुरी आत्माएं जो आपको या आपके परिवार को परेशान कर रही हैं, अगर भगवान के नाम का लगातार जाप होता है तो वह घर में नहीं रह सकती हैं।


  1. बुद्धिमत्ता बढ़ती है

हरे कृष्ण का जाप करने से जीवन के बारे में एक गहरी अंतर्दृष्टि और आपके आस-पास की हर चीज के बारे में जागरूकता बढ़ती है।


  1. आनंद

जितना अधिक आप भगवान के नाम का जाप करते हैं, आप उतने ही खुश होते जाते हैं। यह आनंद अमूल्य है और हर समय बढ़ता रहता है।


Read About: Hanuman Chalisa

डाउनलोड ऐप