समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Benefits of Wearing Navaratna Mala: क्या नवरत्न माला सच में करती है चमत्कार? पढ़ें इसके अद्भुत फायदे

Download PDF

वैदिक ज्योतिष में नवरत्न रत्नों का विशेष महत्व है। ये नौ रत्न नवग्रहों का प्रतीक होते हैं। नवरत्न माला (Navaratna Mala) में यही नौ रत्न शामिल किए जाते हैं। माला में प्रयोग किए जाने वाला हर रत्न एक ग्रह का प्रतीक हैं। माना जाता है कि इन रत्नों में कॉस्मिक ऊर्जा समाहित होती हैं। जिससे पहनने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आज के ब्लॉग में, हम नवरत्न माला के फायदों पर चर्चा करेंगे।

Benefits of Wearing Navaratna Mala: क्या नवरत्न माला सच में करती है चमत्कार? पढ़ें इसके अद्भुत फायदे

What Are Navaratnas? नवरत्न माला में प्रयोग होने वाले नवरत्न

नवरत्न का अर्थ है- नौ शक्तिशाली रत्न। इन रत्नों का संबंध विशेष रूप से नौ ग्रहों से होता है। जैसे-

1. सूरज के लिए

रूबी

2. चांद के लिए

मोती

3. मंगल के लिए

लाल मूंगा

4. बुध के लिए

पन्ना

5. बृहस्पति के लिए

पीला नीलम

6. शुक्र के लिए

हीरा

7. शनि के लिए

नीला नीलम

8. राहु के लिए

हेसोनाइट

9. केतु के लिए

कैट् आई


Navaratna Mala: क्यों पहननी चाहिए नवरत्न माला?

नवरत्न माला (Navaratna Mala) कुंडली में नवग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद करती है। यह माला विधिपूर्वक पहनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ज़्यादातर ज्योतिषी इसे पहनने की सलाह देते हैं, जब किसी व्यक्ति को एक से अधिक ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है।

आप माला के साथ-साथ, इन नवरत्नों को अंगूठी, पेंडेंट या ब्रेसलेट में भी पहन सकते हैं।


Benefits of Navaratna Mala : नवरत्न माला पहनने के लाभ

1.एनर्जी का सही संतुलन बनाए रखता है

नवरत्न रत्न एक साथ मिलकर काम करते हैं। ये विचारों के साथ आपके इमोशन को भो कंट्रोल करने में सहायक हैं।

2. नेगेटिव ग्रहों के असर को कम करता है

हर रत्न, प्रत्येक नवग्रह की ऊर्जा को संतुलित करता है। जब ये सभी रत्न एक साथ पहने जाते हैं, तो ये नौ ग्रहों की दिव्य ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। जिससे जीवन में चल रही सभी दुख एवं बाधाएं कम होती हैं।

3. क्रिएटिविटी में वृद्धि करता है

नवरत्न माला में मौजूद नौ रत्नों में कई हीलिंग प्रॉपर्टीज़ (Benefits of Navaratna Mala) होती हैं। उदाहरण के लिए, रूबी पहनने वाले का सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करती है। वही पन्ना मेंटल अवेयरनेस और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाने वाला माना जाता है।

4. फोकस में वृद्धि करता है

यह नवरत्न ध्यान और फोकस को तेज करने में अत्याधिक फायदेमंद हैं। यह माला खासतौर पर कुंडली में नवग्रहों की स्थिति को शांत करती है। ऐसे में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल इसे बेहतर कंसंट्रेशन के लिए पहनते हैं। यह माला मन को केंद्रित रखने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं।

5. इमोशनल हीलिंग में मदद करता है

कहा जाता है कि इस माला को पहनने से सभी नौ ग्रहों की एनर्जी बैलेंस होती है। नवरत्न माला स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। कई लोग इसे पहनकर मानसिक शांति और संतुलन महसूस करते हैं। इतना ही नहीं, यह स्टोन स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक हैं।

Also Read: Benefits of Navgrah Yantra in Hindi

Who Can Wear Navaratna Mala: कौन पहन सकता है नवरत्न माला?

1. नव ग्रहों के दुष्प्रभाव से परेशान

नवरत्न माला उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो ग्रहों ग्रहों के दुष्प्रभाव से जूझ रहे हैं।

2. मेडिटेशन के लिए उपयुक्त

यह माला उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो ध्यान-साधना करते हैं। यह नवरत्न माला मेडिटेशन के लिए परफेक्ट है।

3. स्ट्रेस से परेशान लोग

जो लोग स्ट्रेस से परेशान है, उन्हें नवरत्न माला धारण करनी चाहिए। इस माला के चमत्कारी स्टोन मन को शांत करते है।

Buy Original Navgraha Navratna Stone Mala

शास्त्रों में नवरत्न माला (Navaratna Mala) पहनने के लिए कोई विशेष नियम नहीं हैं। कोई भी व्यक्ति नवरत्न माला पहन सकता है। हालांकि, इसे पहनने से पहले एक अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

डाउनलोड ऐप