समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन ये वस्तुएं खरीदना सबसे शुभ, मिलेगी तरक्की और बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

Download PDF

क्या आप के मन में भी यह विचार आ रहा है की इस बार धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होगा ? यदि हां, तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए निश्चित ही मददगार साबित होगा। पांच दिनों तक मनाएं जाने वाला दिवाली के पहले दिन को धनतेरस कहा जाता है। धर्म शास्त्रों में धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार की नई वस्तु को खरीदना शुभ बताया जाता है।

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन ये वस्तुएं खरीदना सबसे शुभ, मिलेगी तरक्की और बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाएं जाने वाला इस त्यौहार के दिन खरीदारी करने के खास महत्व बताया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे धनतेरस के दिन खरीदना बहुत लाभदायक माना जाता है, तो आइये जानते है -

1 . बर्तन

धनतेरस के दिन यदि हम सबसे अधिक खरीदे जाने वाले वस्तु की बात करें, वह बर्तन ही है। इस दिन किसी भी प्रकार की धातु जैसे तांबे, पीतल, और चांदी के बर्तन खरीदना कल्याणकारक माना जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी कहा जाता है की कभी भी खाली बर्तन को घर में नहीं लाना चाहिए। इसलिए यदि आप भी इस धनतेरस कुछ खरीदने का सोच रहे है तो बर्तन खरीद ।

2 . गोमती चक्र

हिन्दू धर्म में गोमती चक्र को बहुत शुभ और श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र सूक्ष्म स्वरूप माना जाता है। गोमती नदी में पाए जाने वाला यह गोमती चक्र बहुत पवित्र बताया जाता है। दिवाली पूजन के समय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गोमती चक्र एक खास तौर पर प्रयोग किया जाता है। ऐसे माना जाता है की इसे खरीदने से सुख-समृद्धि मिलती है साथ ही घर पर किसी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

3 . झाड़ू

धनतेरस के दिन नयी झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस पुरानी झाड़ू को निकाल एक नई झाडू खरीदने से बदलने से आपको धन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसलिए धनतेरस के मौके पर धन को आकर्षित करने के लिए झाड़ू अवश्य खरीदनी चाहिए।

4. देवी-देवताओं की मूर्तियां

धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आप इन मूर्तियों को घर या ऑफिस में स्थापित कर सकते है। लेकिन धनतेरस के उपलक्ष्य पर मूर्ति खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की वह मूर्ति खंडित न हो। ऐसा कहा जाता है की खंडित मूर्ति की पूजा कभी भी फलदायक नहीं मानी जाती है।

5 . इलेक्ट्रॉनिक्स

यदि आप भी दिवाली के समय नया फोन, टीवी या रेफ्रीजिरेटर खरीदने का सोच रहे है तो धनतेरस का दिन यह सामान खरीदने के लिए सबसे अधिक शुभ है। धनतेरस के दिन सुबह से शाम तक इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की दुकानों पर चहल-पहल लगी रहती है। धनतेरस पर न सिर्फ धार्मिक महत्व से आप यह सामान खरीद सकते है बल्कि इस दिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने पर आपको कीमतों पर छूट भी मिलती है।

धनतेरस के दिन यहां दी गई 5 वस्तुओं की सूचि में से कोई भी वस्तु आप खरीद सकते है। यह सभी वस्तुएं दुकानों व शोरूम के अलावा आपको ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध हो जाएगी।

डाउनलोड ऐप