समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Dhanteras 2022 Date and time | इस साल कब मनाई जाएगी धनतेरस? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व

Download PDF

हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक दिवाली के त्यौहार में अब बस कुछ ही समय शेष है। पांच दिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस (धनतेरस 2022) से होती है। धनतेरस को दीपावली की आरम्भ के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2022 Date and time | इस साल कब मनाई जाएगी धनतेरस? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का यह पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ ही धन्वंतरि और कुबेर देवता के पूजन का खास महत्व बताया जाता है। हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यता के अनुसार, बताया जाता है की इस दिन खरीदे जाने वाली सभी प्रकार की वस्तुएं जैसे - सोना-चांदी, प्रॉपर्टी इत्यादि में तेरह गुणा तक का इजाफा होता है। ऐसे में आज हम आपको इस त्यौहार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है-


धनतेरस 2022 की तिथि | Dhanteras 2022 Date

प्रति वर्ष कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 23 अक्टूबर, 2022 को धनतेरस का यह पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है इस तिथि को ही धन्वन्तरि देवता का जन्म हुआ था, जिस कारण इसे धनतेरस के नाम से सम्बोधित किया जाता है।


धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त | Dhanteras 2022 Shubh Muhurat

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त व पूजन के समय का बहुत अधिक महत्व होता है। इन शुभ मुहूर्त के अनुसार धनतेरस के दिन वस्तुएं आदि खरीदना बहुत लाभदायक माना जाता है। आइये एक नज़र डालते है इन शुभ मुहूर्त पर-

धनतेरस तिथि प्रारंभ 22 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 02 मिनट से
धनतेरस तिथि समापन 23 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 03 मिनट
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर शाम 05:43 मिनट से 06: 06 मिनट तक

धनतेरस का महत्व | Significance of Dhanteras

1. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन श्रेष्ट्र बताया जाता है।

2. धनतेरस को बर्तन व सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

3. धनतेरस के दिन कुछ भी नया खरीदना या किसी नये कार्य की शुरुआत करना लाभदायक होता है।

4. इस दिन धन्वंतरि देवता के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन करने से धन का आगमन होता है।

5. धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

धनतेरस के दिन से लोग अपने घरों की सजावट शुरू कर देते है और रंग-बिरंगी लाइटों से इसे सजाते है। धनतेरस के इस पर्व पर यही आशा करते है की यह आपके लिए सुख-समृद्धि व धन के अपार भंडार लेकर आए। धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) की पावन पर्व की आप सब को ढेरों शुभकामनाएं।

डाउनलोड ऐप