समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Dhanteras Ke Upay : धनतेरस की रात करें ये 'गुप्त टोटके', मां लक्ष्मी भर देंगी आपकी तिजोरी!

Download PDF

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को विशेष रूप से समृद्धि का दिन माना जाता है। साथ ही, अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की भी पूजा का भी विधान हैं। दिवाली के पहले दिन, कुछ विशेष उपाय करके आप धन-संबंधी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के आशीर्वाद से अपार धन और समृद्धि भी प्राप्त कर सकते है। आज के इस लेख में हम धनतेरस के कुछ ऐसे असरदार उपाय बताएंगे, जो आपके जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

Dhanteras Ke Upay : धनतेरस की रात करें ये 'गुप्त टोटके', मां लक्ष्मी भर देंगी आपकी तिजोरी!

Dhanteras 2025: इस साल कब है धनतेरस?

शास्त्रों में धनतेरस को लेकर एक विशेष मान्यता बताई जाती है। इस दिन किए गए शुभ कार्यों का 13 गुना फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि धनतेरस (dhanteras) के दिन धन प्राप्ति के उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं।

2025 की बात की जाए तो इस साल 18 अक्टूबर, 2025 (dhanteras date 2025) यानी शनिवार के दिन धनतेरस का शुभ पर्व मनाया जाएगा। तो आइए जानते है, धनतेरस के कुछ आसान और असरदार उपाय-

Dhanteras Ke Upay : धन और समृद्धि के लिए 5 गुप्त टोटके

1. लौंग का उपाय (आर्थिक स्थिरता के लिए)

अक्सर ऐसा होता है की बहुत प्रयास के बाद भी घर में धन नहीं टिकता और खर्चें निरंतर बढ़ते रहते हैं। ऐसे में धनतेरस से दिवाली तक प्रतिदिन देवी महालक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन स्थिर रहता है। अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण होता है। यह सरल उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है।


2. किन्नरों को दान दें (धन की कमी दूर करने के लिए)

धनतेरस के दिन किन्नर को दान करना लाभकारी माना जाता है। किन्नर को दान देने के बाद आशीर्वाद स्वरुप उनसे एक सिक्‍का लें। फिर इसे अपने पर वॉलेट या तिजोरी में रख लें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय (dhanteras ke upay) से ज़रूरत के समय कभी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा ध्यान रखें कि धनतेरस के दिन किसी भी ज़रूरतमंद को खाली हाथ न भेजे।


3. दक्षिणावर्ती शंख का उपाय (सुख-समृद्धि के लिए)

धनतेरस के दिन पूजन में प्रयोग किए जाने वाले जल को दक्षिणावर्ती शंख में भरें। आप चाहे तो गंगाजल भी प्रयोग कर सकते है। इस शंख में गंगाजल भरकर घर के सभी कोनों में छिड़कें। ऐसी मान्यता है कि इस सरल उपाय से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इतना ही नहीं, घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।


4. सफेद कौड़ी का उपाय (धन लाभ के लिए)

धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाने का महत्व है। इस सभी दीपकों के पास 13 सफेद कौड़ियां रखें। फिर आधी रात के बाद, इन 13 कौड़ियों को घर के ईशान कोण के सीध ने कई छुपा कर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।

Also Read : दीपावली पर करें कौड़ी से जुड़ें ये महाउपाय

5. दान का उपाय (बाधाएं दूर करने के लिए)

अगर आपके भी काम बार बार रुक रहे है या धन की प्राप्ति में समस्याआ आ रही है, तो धनतेरस (dhanteras ke upay) के दिन सफेद वस्तुएं दान करें। जैसे शक्कर, चावल, खीर पताशे व सफ़ेद कपड़े। इस उपाय से आपके अटके हुए काम भी पुरे होंगे। साथ ही बिजनेस में आने वाली सभी रुकावटें दूर होगी।


6. कुबेर यंत्र की पूजा करें

कुबेर यंत्र को एक बहुत ही शक्तिशाली यंत्र बताया गया है। जिसका पूजन खासतौर पर धनतेरस (Dhanteras ke achuk upay) के दिन किया जाता है। आप सूर्यास्त के बाद इस विशेष यंत्र को स्थापित कर सकते है। यंत्र स्थापना के समय यहां दिए गए मंत्र का जाप करें और भगवान कुबेर की आरती करें।

मंत्र -
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥


धनतेरस का पर्व देवी-देवताओं के पूजा के साथ ही धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए भी जाना जाता है। इस दिन आप यहां दिए गए विशेष उपाय (dhanteras ke upay) कर सकते है। शास्त्रों में इन्हें बहुत चमत्कारी बताया गया हैं। यदि सच्चे मन और विधि-विधान से यह उपाय किए जाएं, तो यह आपको धन लाभ दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डाउनलोड ऐप