समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Dussehra Ke Upay: दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार बस करें ये अचूक उपाय, साल भर रहेगी बरकत और पुरे होंगे बिगड़े हुए काम

Download PDF

देशभर में दशहरा का महापर्व, 24 अक्टूबर 2023 को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी, इसलिए इस दिन को विजयादशमी उत्सव भी कहा जाता है। इस दिन नवरात्रि में पूजी जाने वाली मां दुर्गा की मूर्तियों को जल में विसर्जित भी किया जाता है।

Dussehra Ke Upay: दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार बस करें ये अचूक उपाय, साल भर रहेगी बरकत और पुरे होंगे बिगड़े हुए काम

ज्योतिष शास्त्र में दशहरे का उत्सव धन, संपत्ति और जीवन में बड़ी सफलता की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार दशहरा भगवान राम के सबसे बड़े भक्त, हनुमान जी के दिन मंगलवार को समर्पित है। इसलिए यदि आप इस दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए उपाय करते है, तो आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

यही कारण है कि यहां हम राशियों के अनुसार कुछ विशिष्ट उपायों को बताने जा रहे हैं। दशहरे के दिन इन उपायों को करने से आपको प्रभु श्री राम की विशेष कृपा मिलेगी और आपको करियर और अन्य क्षेत्रों में बहुत सारी सफलता भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं धन और सफलता पाने के दशहरे(Dussehra Ke Upay) के राशिनुसार उपाय।

मेष

दशहरे के दिन इन जातकों को बाल कांड का पाठ करना चाहिए।

वृष

अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए दशहरे के दिन रामायण के अरण्य कांड का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी की स्तुति भी करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस दशहरे (dusshera 2023 ) के दिन रामचरित मानस का पाठ करने से जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों को दशहरे के दिन हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

सिंह

दशहरा के पर्व पर, सिंह राशि की जातक एक घी का दिया प्रज्ववलर्त करें। इसके बाद हनुमान कवच का पाठ करे। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कन्या

इस दिन कन्या राशि के जातक, पंचमुखी हनुमान कवच का विधि-विधान से पाठ करें। साथ ही हनुमान को पीले फूल चढ़ाकर जल में विसर्जित करें।

तुला

इस राशि के जातकों को दशहरा हनुमान के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान अष्टक के पाठ करने चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए।

धनु

धनु राशि के जातक दशहरे के दिन हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। पाठ के दौरान हनुमान जी को लाल पुष्प या माला अवश्य अर्पित करें।

मकर

इस राशि के लोगों को दशहरे के दिन गुड़ के मीठे टिक्कड बनाकर हनुमानजी को चढ़ाने चाहिए और पूजा के बाद इन टिक्कों को चींटियों को खिलाना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि वाले लोगों को विशेषकर, इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी को लाल मसूर की दाल और लाल कपड़ा चढ़ाएं और पूजा के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

मीन

इस राशि के जातक दशहरे के त्योहार के दिन ये जातक अयोध्या कांड का पाठ करें। इसके बाद फिर हनुमान जी को शुद्ध शहद इत्यादि अर्पित करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप