समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Vastu Shastra Tips: वास्तु दोष का कारण बन सकती है आपकी ये गलतियां, इन आसान Vastu Tips का रखे खास ख्याल!

Download PDF

अधिकांश लोग नया घर बनाने, घर में सामान रखने या कुछ नया खरीदने पर वास्तु को महत्व देते है।हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें अशुभ भी मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें से कुछ आदतें न केवल व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता पैदा करती हैं बल्कि धन हानि का कारण भी बनती है। यहां हम आपको इन्हीं कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे है-

Vastu Shastra Tips: वास्तु दोष का कारण बन सकती है आपकी ये गलतियां, इन आसान Vastu Tips का रखे खास ख्याल!

आमतौर पर लोग वास्तु शास्त्र के अर्थ के बारे में ज्यादा नहीं जानते है। लेकिन, कुछ आसान वास्तु टिप्स से आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से दूर कर सकते है। हालांकि इन टिप्स का पालन करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए। यदि आप हाल ही में वास्तु दोष से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे है, तो वास्तु दोष निवारण यंत्र (Vastu dosh nivaran yantra online) का पूजन भी कर सकते है।

Buy Vaastu Dosh Nivaran Yantra

तो आइए जानते है,वास्तु दोषों के प्रति आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए-

Vastu Shastra Tips | वास्तु शास्त्र टिप्स

बिस्तर पर भोजन न करें

बिस्तर पर बैठकर खाना खाना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत अशुभ है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है। इसके अलावा, इससे नींद की समस्याएं भी सामने आती हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें की आप टेबल या फिर ज़मीन पर बैठकर ही भोजन करें।


पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें

पानी को बचाना प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिहाज से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण यह वास्तु शास्त्र में भी है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, पानी का बर्बाद होना या टपकना अशुभ माना जाता है, जिससे आपके धन और समृद्धि की हानि होती है।


रात को किचन साफ न करें

कई लोग शाम को खाना खाते हैं और किचन को गंदा या अव्यवस्थित छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो जाएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि आप सोने से पहले किचन और बर्तन साफ कर लें। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और आपको आर्थिक तंगी का सामना नही करना पड़ेगा।


शाम को सोने की आदत न डालें

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय सोना बहुत अशुभ होता है। ऐसे काम करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं और यही कारण है कि लोगों को हमेशा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, परिवार में पैसे की कमी और गरीबी होती है, जिसके कारण उन्हें दूसरों से कर्ज लेना पड़ सकता है।

Buy Vaastu Dosh Nivaran Yantra

वास्तु दोष से बचने के लिए आपको जीवन में इन सामान्य गलतियों को करने पर खास-तौर पर बचाना चाहिए। इसके अलावा, आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके वास्तु दोष निवारण यंत्र (Vastu dosh nivaran yantra online) ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

डाउनलोड ऐप