समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

ज़िन्दगी से जुड़े 6 बेहद अशुभ संकेत - समझिये आना वाला है बुरा समय

Download PDF

सभी के जीवन में कभी न कभी बुरा वक़्त आता है और हम आम तौर पर उसके लिए तैयार नहीं होते। परन्तु अच्छी बात यह है की बुरा वक़्त अधिक समय के लिए नहीं रहता। आखिर रात के बाद सवेरा तो होता ही है।

ज़िन्दगी से जुड़े 6 बेहद अशुभ संकेत - समझिये आना वाला है बुरा समय

हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें मिलती हैं जिससे हम ये पहले ही पता लगा सकते हैं की हमारे साथ कुछ बुरा होने वाला है। इन्हे समझकर कोई भी व्यक्ति आसानी से बुरा समय आने से पहले उसके लिए तैयार हो सकता है और अतिरिक्त सावधानी बरत सकता है। ऐसा करने के लिए आपको नीचे दी गई बातों को ध्यान से पढ़ना और समझना आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।


भोजन का संकेत

कभी कभी ऐसा होता है की हम भोजन करने बैठते हैं और जैसे ही पहला निवाला कहते हैं वो हमें कड़वा लगता है। इस कारण हमें वो भोजन ग्रहण करने का मन भी नहीं करता। पहले से चलती हुई बातों के अनुसार यदि आपके साथ ऐसा होता है तो यह इस बात का संकेत है की आपको किसी करीबी का बुरा समाचार प्राप्त होने वाला है।


पूजा का संकेत

क्या आपके साथ ऐसा हुआ है की आप पूजा कर रहे हों और आपके हाथ से पूजा की थाली या पूजा सामग्री गिर गई हो? हम यह हमारी ही गलती मानते हैं और एक बार फिर से पूजा शुरू कर देते हैं। कहा जाता है की यदि आपसे पूजन सामग्री नीचे गिर जाती है तो आपकी पूजा भगवान द्वारा स्वीकार नहीं की गई है और आपके आने वाले समय में कोई विपत्ति आ सकती है। कुछ लोगो का यह भी मानना है की पूजा का दीपक भुझना भी अशुभ समय आने की चेतावनी है।


रास्ते में झगड़े

जब जब आप सुबह दफ्तर के लिए घर से निकलते हैं तो आप अपने दिन की शुरुआत अच्छी होने की प्रार्थना ज़रूर करते होंगे। परंतु अगर आपके दफ्तर जाते हुए आपको कोई सड़क पे लोग झगड़ा या बहस करते हुए दिख जाएं, तो कहा जाता है की यह भी अशुभ समय की शुरुआत का संकेत है। यह इस बात का इशारा है की आपके कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानी होगी।


बिल्ली की आवाज

बिल्लियों से जुडी शुभ और अशुभ की तो कई बातें आपने सुनी ही होगी। उनमें से एक है पालतू बिल्ली या घर में आई कोई भी बिल्ली की डरावनी आवाज़ निकलना। बड़े भूढ़े ऐसा मानते हैं की यदि घर में कोई बिल्ली आके अजीब सी आवाज़ें निकलती है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा है और वहां कुछ बुरा होने की पूरी संभावना है।


दूध का गिरना-फटना

रोज़ सुबह उठने के साथ ही बहुत से लोग चाय पीते हैं जिसके लिए वे दूध उबालते हैं। कई बार उबालते समय हमसे वह दूध या तो गिर जाता है या फट जाता है। यह एक अपशगुन मन गया है। लोगो का मानना है की यदि ऐसा कुछ होता है तो इससे घर में कलह और कलेशा होने की संभावना बढ़ जाती है।


सिंदूर गिरना

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार और सुहागन होने का एक प्रतीक उनकी मांग का सिंदूर भी है। मालियें रोज़ वह सिंदूर लगाती हैं जो की एक छोटी डिब्बी में रखा होता है। लोग यह मानते हैं की यदि वह सिंदूर की डिब्बी नीचे गिर जाती है तो यह एक अपशगुन होता है। यह घटना ये जताती है की पति पे किसी तरह का खतरा मंडराने लगा है।

(नोट: ऊपर दी गयी जानकारी लोगों की मान्यताओं से जुडी है। कोई इन्हे मानता है और कोई नहीं। यह सच है या नहीं, धर्मसार इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप