समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Janmashtami 2023 Jhanki Timings at Govind Dev Ji Temple | गोविंद देव जी मंदिर में जन्माष्टमी 2023 झाँकी का समय

Download PDF

राजस्थान में बसे गोविंद देव जी मंदिर, भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर जयपुर के सिटी पैलेस में स्थित है। गोविंद देव जी मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा जी की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन होते है। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित गोविंद देव जी की मूर्ति भगवान कृष्ण के अद्भुत स्वरूप को दर्शाती है। वैसे तो मंदिर में प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है, लेकिन जन्माष्टमी के समय यहां अलग ही रौनक देखी जाती है।

Janmashtami 2023 Jhanki Timings at Govind Dev Ji Temple | गोविंद देव जी मंदिर में जन्माष्टमी 2023 झाँकी का समय

पंचाग के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण अष्टमी के दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य उत्सव मनाया जाता है। साल 2023 में जन्माष्टमी का त्यौहार 07 सितम्बर के दिन मनाया जाएगा। जयपुर के आराध्य देव माने जाने वाले, श्रीगोविंद देव जी मंदिर में लगभग 15 दिन पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो जाती है।  ऐसे में यहां हम आपको, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गोविंद देव जी मंदिर में सजाएं जाने वाले विशेष झांकियों के समय के बारे में बताने जा रहे है-

Govind Dev Ji Live Darshan

श्री कृष्ण जन्माष्टमी झांकी व दर्शन समय | Govind Dev Ji Janmashtami 2023

दर्शन झांकी समय

तिथि - 07/09/2023

मंगला प्रातः 4:30 से 6:45
धूप आरती प्रातः 7:30 से 9:30
शृंगार आरती प्रातः 9:45 से 11:30
राजभोग आरती मध्यान्ह 11:45 से 1:30
ग्वाल आरती सायं 4:00 से 6:30
संध्या आरती सायं 6:45 से 8:30
शयन आरती रात्रि 9:15 से 10:30
मंगला आरती रात्रि 11:00 से 11:15
तिथि पूजा व अभिषेक रात्रि 12:00 से 12:30

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 के पावन अवसर पर इन झांकियों का सीधा प्रसारण देखने के लिए आप नीचे दिए बटन पर क्लिक कर सकते है-


Govind Dev Ji Live Darshan

नन्दोत्स्व समय सारिणी  08-09-2023 | Jhanki Timings at Govind Dev Ji

धूप आरती प्रातः 7:30 से 8:45
शृंगार आरती प्रातः 9:15 से 10:00 (नंदोत्सव)
राजभोग आरती प्रातः 10:45 से 11:30
ग्वाल आरती सायं 6:00 से 6:30
संध्या आरती सायं 7:00 से 8:15
शयन आरती रात्रि 9:00 से 9:30

Janmashtami Festivals at Govind Dev Ji Temple | गोविंद देव जी मंदिर में क्या होता है खास

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर गोविंद देव जी मंदिर में रखी भगवान कृष्ण की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म के बाद हर जगह जश्न मनाया जाता है और मंदिर में बधाइयां सुनाई देती हैं। भगवान नारायण को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, यही कारण है की गोविंद देवजी को जन्माष्टमी के अवसर पर पीताम्बर वस्त्र धारण करवाएं जाते है।

Govind Dev Ji Live Darshan

यदि आप श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर में हैं तो आपको गोविंद देव जी मंदिर की मनमोहक झाकियों  के दर्शन जरूर करें। आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते है।

डाउनलोड ऐप