हिंदू धर्म में हर महीना खास महत्व रखता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने अब कार्तिक महीने के बाद शुरू होने जा रहा है। हिंदू पंचांग में यह नौवां महीना है, जिसे अगहन महीना भी कहते हैं। यह महीना श्रीकृष्ण को समर्पित है।
भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है कि मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह को मार्गशीर्ष इसलिए कहा जाता है क्योंकि पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र में होती है।
मार्गशीर्ष माह, जिसे आम बोलचाल की भाषा में अगहन माह कहा जाता है, 28 नवंबर, मंगलवार को प्रतिपदा से शुरू हो रहा है। इसके बाद 26 दिसंबर 2023 के दिन इस माह का समापन होगा। ठंड के मौसम में आने वाला यह माह, तीज-त्योहारों से जुड़ा है। संकष्टी और विनायक गणेश चतुर्थी के अलावा इस महीने श्री राम जानकी विवाह, गीता जयंती और काल भैरव जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते है।
इस माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह होगा। आइए जानते हैं इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों (जैसे गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी और विवाह पंचमी) और उनकी तिथियां।
Date | Day |
8 नवंबर 2023 | रोहिणी व्रत,मार्गशीर्ष प्रारंभ |
10 दिसंबर 2023 | गणाधिप संकष्टी चतुर्थी |
5 दिसंबर 2023 | कालभैरव जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
8 दिसंबर 2023 | उतपन्ना एकादशी |
11 दिसंबर 2023 | मासिक शिवरात्रि |
12 दिसंबर 2023 | मासिक शिवरात्रि |
16 दिसंबर 2023 | धनु संक्रांति |
17 दिसंबर 2023 | विवाह पंचमी |
18 दिसंबर 2023 | स्कंद षष्ठी |
20 दिसंबर 2023 | मासिक दुर्गाष्टमी |
22 दिसंबर 2023 | गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी व्रत |
23 दिसंबर 2023 | मत्स्य द्वादशी |
24 दिसंबर 2023 | प्रदोष व्रत |
26 दिसंबर 2023 | दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत |