समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Paush Maas 2025 Vrat-Tyohar List : दिसंबर में कब से लग रहा है 'खरमास'? एकादशी समेत सारे व्रत-त्योहारों की लिस्ट यहां देखें

Download PDF

पौष माह की शुरुआत के साथ ही देशभर में शीत ऋतु का भी आगमन हो जाता है। पौष माह को खरमास भी कहा जाता है। यह महीना हिन्दू पंचांग के अनुसार साल का दसवां महीना होता है। इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है की पौष माह में स्नान-दान करने का कई गुना फल मिलता है। धार्मिक कार्यों के लिए भी इस माह को अत्यंत शुभ बताया गया है।

Paush Maas 2025 Vrat-Tyohar List : दिसंबर में कब से लग रहा है 'खरमास'? एकादशी समेत सारे व्रत-त्योहारों की लिस्ट यहां देखें

आइए, जानते है 2025 (Paush Month 2025) में कब से शुरू हो रहा है पौष माह और इस माह में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों कि सूची-

Paush Month Start Date: कब से शुरू होगा पौष माह?

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के समापन के साथ ही पौष माह का प्रारंभ हो जाता है। 2025 में शुक्रवार, 5 दिसंबर (Paush Month Start Date) से पौष माह शुरू हो रहा है।

जब सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाता है। इस तिथि को धनु संक्रांति भी कहा जाता हैं। सूर्य एक महीने तक धनु राशि में निवास करते हैं। इस साल खरमास 16 दिसंबर 2025 (Kharmas 2025 Date) से प्रारंभ होगा। और 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति तक रहेगा।

Significance of Paush Month : पौष माह का धार्मिक महत्व

पौष माह भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस महीने पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व है। खरमास के दौरान, अगले एक महीने तक शादी, सगाई, गृहप्रवेश, जनेऊ समेत अन्य शुभ कार्यों पर प्रतिबंध होता है।

हालांकि इस माह में पूजा-पाठ समेत कई धार्मिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। पौष माह के दौरान कई मंदिरों में पौष महोत्सव का आयोजन भी किया जाता हैं। आइए जानते हैं, इस दौरान कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

Paush Maas 2025 Vrat-Tyohar List : पौष मास 2025 व्रत-त्योहारों की सूची

पौष माह 2025 (Paush Month 2025 Festival list) में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट इस प्रकार है-

तारीख (Date) त्यौहार/ जयंती
05 दिसंबर 2025 पौष माह की प्रारंभ
7 दिसंबर 2025 अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर 2025 सफला एकादशी
16 दिसंबर 2025 धनु संक्रांति
17 दिसंबर 2025 बुध प्रदोष व्रत
18 दिसंबर 2025 संकष्टी गणेश
22 दिसंबर 2025 कालाष्टमी व्रत
29 दिसंबर 2025 मासिक शिवरात्रि
30 दिसंबर 2025 सोमवती अमावस्या
01 जनवरी 2025 नववर्ष की शुरुआत
06 जनवरी 2025 गुरु गोबिंद सिंह जयंती
07 जनवरी 2025 दुर्गाष्टमी
10 जनवरी 2025 वैकुंठ एकादशी व्रत
11 जनवरी 2025 पौष का अंतिम प्रदोष व्रत
12 जनवरी 2025 स्वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा और लोहड़ी का पर्व
14 जनवरी 2025 मकर सक्रांति पर्व

डाउनलोड ऐप