समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Top 5 Ganesh Bhajan | टॉप 5 गणेश जी के भजन

Download PDF

प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। ज्ञान और बुद्धि के देवता श्री गणेश के स्मरण मात्र से कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। भगवान गणेश को समर्पित भजन सुनने या गाने से जीवन में सकारात्मकता संचार होता है। गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्दशी समेत अन्य शुभ अवसरों पर गणेश जी के भजन का विशेष महत्व है।

Top 5 Ganesh Bhajan | टॉप 5 गणेश जी के भजन

आइए जानते है, गौरी नंदन गणेश को समर्पित 5 प्रसिद्ध भजन-

Top 5 Ganesh Bhajan | गणेश जी के 5 लोकप्रिय भजन

1.जय गणेश देवा | Jai Ganesh Deva Aarti

'जय गणेश देवा' गणपति बप्पा को समर्पित लोकप्रिय भक्ति गीत है, जिसे 'गणेश जी की आरती' के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी पूजा या आरती को शुरू करने से पहले गणेश जी की आरती गायी जाती है।

Jai Ganesh Deva Aarti

2. श्री गणेश अमृतवाणी | Shri Ganesh Amritwani

'श्री गणेश अमृतवाणी' गणेश जी को समर्पित एक लोकप्रिय मंत्र है। जो भी व्यक्ति प्रत्येक बुधवार इसका पाठ या श्रवण करता है, उसके कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है और जीवन सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Shri Ganesh Amritwani

3. श्री गणेशाय धीमही | Shree Ganeshay Dheemahi

'श्री गणेशाय धीमही' एक बहुत प्रसिद्ध गणेश भजन है, जिसे भगवान गणेश की पूजा, वंदना और स्तुति के रूप में गाया जाता है। इस मंत्र का अर्थ है- "हम भगवान गणेश का ध्यान करते हैं और उनकी कृपा को अपने जीवन में आमंत्रित करते हैं।

Shree Ganeshay Dheemahi

4. गणपति की सेवा मंगल मेवा | Ganpati Ki Sewa Mangal Meva

'गणपति की सेवा मंगल मेवा' एक प्रसिद्ध गणेश स्तुति है, जो भगवान गणेश के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करता है। इस स्तुति को विशेष रूप से गणेश चतुर्थी और गणेश पूजन के समय गाया जाता है।

Ganpati Ki Sewa Mangal Meva

5. शेंदुर लाल चढ़ायो | Shendur Lal Chadhayo

'शेंदूर लाल चढायो' भगवान गणेश को समर्पित एक लोकप्रिय मराठी आरती है, जिसे गणेश चतुर्थी और अन्य अनुष्ठानों के दौरान गाया जाता है। इस आरती में भक्त गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने और गौरीपुत्र को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करने का वर्णन किया गया है।

Shendur Lal Chadhayo Bhajan

डाउनलोड ऐप