समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Vat Savitri 2025 Quotes and Wishes: वट सावित्री व्रत पर इंस्टाग्राम के लिए बेस्ट कैप्शन और कोट्स!

Download PDF

वट सावित्री व्रत को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखती हैं और अपने पति व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन विशेष तौर पर वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। आज कल के समय में हर व्रत-त्यौहार पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजी जाती है। ऐसे में वट सावित्री के दिन भेजे जाने वाले विशेष मैसेज, कोट्स और कैप्शन इस प्रकार हैं-

Vat Savitri 2025 Quotes and Wishes: वट सावित्री व्रत पर इंस्टाग्राम के लिए बेस्ट कैप्शन और कोट्स!

Vat Savitri Vrat 2025 Wishes in Hindi (वट सावित्री व्रत 2025 शुभकामनाएं)

1. सावित्री जैसी नारी शक्ति हर नारी में हो,
व्रत सावित्री का आशीर्वाद हर सुहागन को मिले।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!"

2 . भगवान वट वृक्ष और माता सावित्री का आशीर्वाद
आपके वैवाहिक जीवन को हमेशा खुशहाल बनाए रखे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. सत्यवान जैसा साथ, सावित्री जैसी निष्ठा
और वट वृक्ष जैसा आशीर्वाद,
आपके जीवन को सुख-शांति से भर दे।
वट सावित्री की मंगलकामनाएं!

4 . इस पावन व्रत पर मां सावित्री करें आपकी मनोकामना पूर्ण,
मिले अटूट प्रेम, सुख और सौभाग्य।
शुभ वट सावित्री व्रत!

5. व्रत सावित्री का दिन है पावन,
हर स्त्री की शक्ति का परिचय।
मिले हर दांपत्य को आशीर्वाद,
सदियों तक बना रहे प्यार का बंधन।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!

6. हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहें
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे
वट सावित्री की शुभकामनाएं!


Vat Savitri Vrat 2025 Instagram Captions (वट सावित्री व्रत 2025 इंस्टाग्राम कैप्शन)

1. व्रत नहीं, ये सच्चे प्रेम की पूजा है!

2. नारी जब धर्म, प्रेम और साहस का रूप ले तो
मृत्यु भी जीवन का रास्ता छोड़ देती है।
जय मां सावित्री।

3. सावित्री की आस्था, वट वृक्ष का आशीर्वाद! शुभ व्रत सावित्री व्रत!

4. बरगद की छांव में सावित्री ने जो विश्वास दिखाया,
वही प्रेम आज हर नारी के व्रत में झलकता है।
वट सावित्री की सभी बहनों को ढेरों शुभकामनाएं!

5. प्यार, श्रद्धा और तपस्या का प्रतीक है वट सावित्री व्रत!

4. अखंड सौभाग्य का पर्व, सावित्री जैसी शक्ति को नमन!

5.आज नहीं माँगती कुछ, बस उनका साथ हमेशा बना रहे! हैप्पी वट सावित्री व्रत!


Vat Savitri Vrat 2025 Messages (वट सावित्री व्रत 2025 मैसेज)

• मैं आपको और आपके परिवार को वट सावित्री व्रत की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ।

• ईश्वर करें आप अपने काम और ज़िंदगी दोनों में खूब तरक्की करें। वट सावित्री की शुभकामनाएं!

• इस वट सावित्री व्रत पर मेरी दुआ है कि आप और आपके जीवनसाथी हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें।

• सभी माताओं और बहनों को वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। ये व्रत आप सभी को लंबी उम्र, खुशियाँ और समृद्धि दे।

• वट सावित्री व्रत पति-पत्नी के प्रेम और साथ का प्रतीक है। इस पावन दिन की आपको ढेरों शुभकामनाएं!

• मैं सच्चे दिल से प्रार्थना करता हूँ कि माता सावित्री और भगवान आपकी और आपके अपनों की हर मनोकामना पूरी करें।

• भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव की कृपा से इस व्रत पर आपके जीवन में सुख, शांति और शुभता बनी रहे। आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से शुभकामनाएं।


धर्मसार कि ओर से आप सभी महिलाओं को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025 Wishes in Hindi) की हार्दिक शुभकामनाएं!

डाउनलोड ऐप