समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Chaitra Navratri 2024: कब है चैत्र नवरात्रि? जानें डेट, समय व घटस्थापना शुभ मुहूर्त !

Download PDF

नवरात्रि को भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित हैं। इन नौ दिनों में भक्त विधि-विधान से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उनसे सकारात्मकता, सफलता, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं।

Chaitra Navratri 2024: कब है चैत्र नवरात्रि? जानें डेट, समय व घटस्थापना शुभ मुहूर्त !

संस्कृत में, "नवरात्रि" शब्द का अर्थ "नौ रातें" है और यह हिंदू देवी दुर्गा और उनके नौ शक्तिशाली और दिव्या अवतारों (मां दुर्गा, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रगंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि) का प्रतिनिधित्व करता है। नवरात्रि के दौरान देशभर में तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

बगलामुखी यंत्र खरीदें

आइए जानते हैं तिथि, चैत्र नवरात्रि 2024 तिथियां, कलश स्थापना मुहूर्त और इस पवित्र चैत्र नवरात्रि से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।


Chaitra Navratri 2024 Date and Time: कब है चैत्र नवरात्रि 2024?

इस वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल 2024 (Chaitra Navratri 2024 Date) को है। इसलिए इस दिन विधि-विधान से घटस्थापना पूजन संपन्न किया जाएगा। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के यह व्रत 9 अप्रैल, 2024 से शुरू होकर दशमी तिथि 17 अप्रैल, 2024 तक रखें जाएंगे।

इसके साथ ही, 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन और नवरात्रि हवन भी किया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (Chaitra Navratri 2024 Time) का समय इस प्रकार है:

चैत्र प्रतिपदा तिथि प्रारंभ समय - 08 अप्रैल 2024, रात 11:50 PM से

चैत्र प्रतिपदा तिथि समापन समय - 09 अप्रैल 2024, रात 08:30 PM तक


Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana Muhurat : चैत्र नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त

कलश स्थापना मुहूर्त (प्रातः काल) - 9 अप्रैल 2024, 06:02 AM से 10:16 AM तक

मुहूर्त अवधि - सवा 4 घंटे

कलश स्थापना मुहूर्त (दोपहर) - 9 अप्रैल 2024, 11:57 AM से 12:48 PM तक

मुहूर्त अवधि - 51 मिनट


Chaitra Navratri 2024 Dates: चैत्र नवरात्रि 2024 कैलेंडर

Date तिथि नवरात्रि के दिन
9 अप्रैल 2024 प्रतिपदा मां शैलपुत्री
10 अप्रैल 2024 द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी
11 अप्रैल 2024 तृतीया मां चंद्रघंटा
12 अप्रैल 2024 चतुर्थी मां कुष्मांडा
13 अप्रैल 2024 पंचमी मां स्कंदमाता
14 अप्रैल 2024 षष्ठी मां कात्यायनी
15 अप्रैल 2024 सप्तमी मां कालरात्रि
16 अप्रैल 2024 अष्टमी मां महागौरी
17 अप्रैल 2024 नवमी मां सिद्धिदात्री

दुर्गा बीसा यंत्र खरीदें

चैत्र नवरात्रि स्थापना (Chaitra Navratri 2024) के इस पावन अवसर पर आप विधि विधान से बगलामुखी यंत्र, दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना कर सकते है। उपरोक्त दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप घर बैठे ही इस यंत्र को ऑर्डर कर सकते हैं।

डाउनलोड ऐप