समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Karwa Chauth 2024 | करवा चौथ 2024 | जानें तिथि, चंद्रोदय का समय, पूजन मुहूर्त व करवा चौथ से जुड़ें कुछ खास व्रत नियम!

Download PDF

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत एक बहुत ही खास उत्सव के रूप में जाना जाता हैं। इस दिन महिलाएं अमर सुहाग के साथ ही अखंड सौभाग्य की मनोकामना लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक कठोर उपवास रखती हैं। इस दिन मां चौथ भवानी का विधि विधान से पूजन किया जाता है, जो देवी महागौरी का एक स्वरुप हैं।

Karwa Chauth 2024 | करवा चौथ 2024 | जानें तिथि, चंद्रोदय का समय, पूजन मुहूर्त व करवा चौथ से जुड़ें कुछ खास व्रत नियम!

हाथों में मेहंदी लगाएं महिलाएं इस दिन समस्त सोलह शृंगार कर पूजा करती है और अपने सुहाग के लम्बी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth Vrat 2024) व्रत में करवे के प्रयोग का विशेष महत्व हैं, इस दिन महिलाएं चन्द्रमा को अर्घ्य देकर अपना उपवास खोलती हैं। माना जाता है कि जो भी विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत के सभी नियमों का पालन कर चौथ माता को प्रसन्न करती हैं, उनके वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

आइए जानते हैं कि 2024 में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत कब रखा जाएगा, इस दिन मिट्टी के करवे का इतना महत्व क्यों है। साथ ही यहां पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें-

Karwa Chauth 2024 Date and Time | करवा चौथ 2024 तिथि व समय

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का यह व्रत रखा जाता है। पंचाग के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर 2024 (Karwa Chauth 2024 Date) को रखा जाएगा। करवा चौथ के लिए शुरुआत, समापन समय और पूजन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat) इस प्रकार से हैं-

चतुर्थी तिथि प्रारंभ समय 20 अक्टूबर, प्रातः 06:46 AM से
चतुर्थी तिथि समापन समय 21 अक्टूबर, प्रातः 04:16 AM तक
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 20 अक्टूबर, शाम 05:46 से 07:02 बजे तक
पूजन अवधि 01 घण्टा 16 मिनट

इसके अतिरिक्त, करवा चौथ 2024 के दिन चांद उगने का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time) लगभग शाम को 07: 30 मिनट तक रहेगा। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति को देखते हुए इस समय में कुछ बदलाव हो सकता हैं। इस दिन चांद को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

क्या करवाचौथ 2024 पर रहेगा भद्रा काल?

दैनिक पंचाग के अनुसार, इस साल करवाचौथ के दिन सुबह 06:25 से लेकर 06:47 तक भद्रा काल (karwa chauth 2024 bhadra kaal time) रहेगा।

Significance of Karwa on Karwa Chauth | करवा चौथ पर मिट्टी के करवे का महत्व

करवा चौथ के दिन पूजन में प्रयोग किये जाने वाला यह करवा मिट्टी से बनता हैं। सनातन धर्म में मिट्टी को अत्याधिक शुभ माना जाता हैं और पूजन अनुष्ठान में भी मिट्टी के बर्तनों जैसे घड़े, दीपक आदि का प्रयोग किया जाता है। मिट्टी के करवे को पंच तत्वों का प्रतीक माना गया है। यही कारण है की करवा चौथ व्रत में मिट्टी के करवे का प्रयोग अत्याधिक शुभ माना जाता है।

Karwa Chauth Vrat Niyam | करवा चौथ व्रत नियम

करवा चौथ (karwa chauth vrat rituals in hindi) का व्रत हिंदू धर्म में सबसे कठिन व्रतों में से एक है। ऐसे में अक्सर नवविवाहितों को इस व्रत के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो यहां बताई गई कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें-

मेहंदी और श्रृंगार

करवा चौथ के दिन को अखंड सुहाग का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में विवाहित महिलाओं को इस दिन 16 श्रृंगार के साथ ही पूजा में बैठना चाहिए। इसके साथ ही करवा चौथ से एक दिन पहले मेहंदी (karwa chauth mehandi) या आलता लगाना चाहिए, ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।


लाल रंग के कपड़े पहनें

करवा चौथ की पूजा के दौरान लाल कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है। सनातन धर्म में लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी नवविवाहित है, तो अपने पहली करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े ही पहनें। आप चाहें तो अपनी शादी का जोड़ा भी पहन सकती हैं।


व्रत कथा ज़रूर सुनें

शास्त्रों में व्रत-उपवास के दौरान कथा सुनने का खास महत्व बताया गया हैं। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ व्रत की कथा (karwa chauth vrat katha) सुननी चाहिए। यह व्रत कथा सुनने के बाद ही करवा चौथ का व्रत फलदायक माना जाता हैं।


सरगी का समय

करवा चौथ व्रत (karwa chauth sargi) में सरगी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें मुख रूप से फल, मिठाइयां, मेहंदी, श्रृंगार की वस्तुएं, ड्राईफ्रूट और नए कपड़ें आदि शामिल होते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त के समय ही सरगी ग्रहण करनी चाहिए।


यदि आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत शुरू कर रही हैं, तो यह आपके लिए बेहद फलदायक साबित होगा क्योंकि इस साल करवा चौथ (karwa choth 2024) के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आप उपरोक्त दिए कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन कर आप विधिपूर्वक करवा चौथ व्रत रख सकती हैं।

डाउनलोड ऐप