एकादशी, भगवान विष्णु के प्रिय दिनों में से एक है। यही कारण है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और उनके अवतार की पूजा की जाती है। इसके साथ ही एकादशी के दिन व्रत रखने का भी विधान माना जाता है। मोक्ष प्रदान करने वाला एकादशी का यह व्रत हर महीने में दो बार आता है। प्रति माह आने वाले एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उसी प्रकार फाल्गुन मास में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।
फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी (vijaya ekadashi 2023) के नाम से जाना जाता है। धर्म शास्त्रों में विजया एकादशी को शत्रु पर विजय प्राप्त कराने वाली एकादशी माना गया है। इस एकादशी को लेकर एक मान्यता यह भी बताई जाती है की स्वयं प्रभु श्री राम ने रावण का वध करने से पहले विजया एकादशी का विधि-विधान का व्रत रखा जाता है।
साल 2023 में विजया एकादशी का व्रत गुरूवार,16 फरवरी 2023 (vijaya ekadashi 2023 date) के दिन रखा जाएगा। विजय एकादशी का प्रारम्भ 16 फरवरी 2023 के दिन सुबह 5 बजकर 32 से होगा। वही इस तिथि का समापन शुक्रवार 17 फरवरी को 2 बजकर 49 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार विजया एकादशी का पर्व 16 फरवरी को मनाया जाएगा तो वही वैष्णव भक्तों के लिए यह व्रत 17 फरवरी 2023 के दिन रखा जाएगा।
अभिजीत मुहूर्त- | दोपहर 12:13 मिनट से 12:58 तक |
विजय मुहूर्त- | दोपहर 02:27 मिनट से 03:12 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त- | शाम 06: 09 मिनट से शाम 06:35 मिनट तक |
विजया एकादशी का महत्व इस प्रकार से है-
• किसी भी प्रकार से शत्रुओं से बचाव के लिए या शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए भक्त इस दिन पूजन एवं व्रत करते है।
• विजय एकादशी के नाम से ही स्पष्ट है, की यह एकादशी जीत या विजय को समर्पित है। इस दिन उपवास करने से आपको सफलता मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
• इस दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान विष्णु से पृथ्वी पर सुखी जीवन की प्रार्थना करते है। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है की विधि-विधान से एकादशी का यह व्रत रखने से वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
विजय एकादशी (vijaya ekadashi) के दिन दान का बहुत अधिक महत्व बताया जाता है। कहा जाता है कि इस एकादशी के दिन अन्न, स्वर्ण और ज़रूरत कि वस्तुएं का दान करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही कई गुणा फल की प्राप्ति होती है और घर में किसी भी वस्तु का अभाव नहीं होता है। विजया एकादशी 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।