समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
aarti inner pages

आरती

Vaishno Mata Aarti | वैष्णो माता आरती | Vaishno Devi Ki Aarti Lyrics

Download PDF

वैष्णो माता की आरती एक बहुत प्रसिद्ध भक्ति गीत है, जिसे विशेष रूप से माता वैष्णो माता के भक्तों द्वारा गाया व सुना जाता है। वैष्णो माता का मंदिर जम्मू और कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है, और हर साल लाखों संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।


श्री वैष्णो देवी आरती (Vaishno Devi Aarti Lyrics) आरती में माता वैष्णो देवी की महिमा बारे में वर्णन किया गया है। इस आरती के माध्यम से मां वैष्णो से प्रार्थना की जाती है। मान्यता है की वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Aarti Lyrics in Hindi and English) करने से भक्तों को मानसिक शांति, समृद्धि और मां आदिशक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Vaishno Devi Aarti Hindi Lyrics

वैष्णो देवी आरती हिंदी लिरिक्स


  • शीश पे छत्र विराजे,
    मूरतिया प्यारी ।
    गंगा बहती चरनन
    ज्योति जगे न्यारी ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे,
    शंकर ध्यान धरे ।
    सेवक चंवर डुलावत,
    नारद नृत्य करे ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    सुन्दर गुफा तुम्हारी,
    मन को अति भावे ।
    बार-बार देखन को,
    ऐ माँ मन चावे ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    भवन पे झण्डे झूलें,
    घंटा ध्वनि बाजे ।
    ऊँचा पर्वत तेरा,
    माता प्रिय लागे ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    पान सुपारी ध्वजा नारियल,
    भेंट पुष्प मेवा ।
    दास खड़े चरणों में,
    दर्शन दो देवा ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    जो जन निश्चय करके,
    द्वार तेरे आवे ।
    उसकी इच्छा पूरण,
    माता हो जावे ॥
    ॥ जय वैष्णवी माता..॥

    इतनी स्तुति निश-दिन,
    जो नर भी गावे ।
    कहते सेवक ध्यानू,
    सुख सम्पत्ति पावे ॥

    जय वैष्णवी माता,
    मैया जय वैष्णवी माता ।
    हाथ जोड़ तेरे आगे,
    आरती मैं गाता ॥
    जय वैष्णवी माता॥

Vaishno Devi Aarti English Lyrics
वैष्णो देवी की आरती इंग्लिश लिरिक्स


  • Jai Vashnavi Mata, Maiya Jai Vashnavi Mata ।
    Hath Jod Tere Aage, Aarti Mai Gaataa ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Sheesh Par Chatra Birajay, Murtiyan Pyaari ।
    Ganga Bahti Charnan, Jyoti Jage Nyaari ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Brahma Ved Padhe Nit Dvare, Shankar Dhyan Dhare ।
    Sevat Chanvar Dulavat, Narad Nritya Kare ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Sundar Gufa Tumhari, Mann ko Ati Bhave ।
    Baar-Baar Dekhn ko, Ae Maa Mann Chave ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Bhawan Pe Jhande Jhulay, Ghanta Dhwani Baajay ।
    Uncha Parvat Tera, Mata Priya Laagay ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Paan Supari Dhwaja nariyal, Bhent Pushp Mewa ।
    Dass Khadde Charnon mai, Darshan Do Deva ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Jo Jan Nischay karke, Dwar Tere Aavay ।
    Uski Ichchha Puran Mata Ho Jave ॥
    ॥ Jai Vashnavi Mata...॥

    Itani Stuti Nishdin, Jo Nar Bhi Gave ।
    Kahte Sevak Dhyanu, Sukh Sampati Pave ॥

    Jai Vashnavi Mata, Maiya Jai Vashnavi Mata ।
    Hath Jod Tere Aage, Aarti Mai Gaataa ॥

डाउनलोड ऐप