संसार में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह एक सुखमय जीवन व्यक्ति करें। उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे। वह चाहता है उसकी कारोबार में तरक्की हो। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद घर में धन का अभाव बना रहता है। ऐसा सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं होता। कुछ गलत आदतों के चलते भी दरिद्रता आकर्षित होती हैं।
गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण शास्त्र है। इस शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का उल्लेख किया गया है। जो घर में दरिद्रता ला सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम इन्हीं कुछ गलत व्यवहार और आदतों पर चर्चा करेंगे।
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। इसमें जीवन, मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में कई उपदेश दिए गए हैं। यह पुराण भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच की बातचीत पर आधारित है।
यह संवाद जीवन के अहम पहलुओं का वर्णन करता है। गरुड़ पुराण यह भी बताता है कि किन कारणों से जीवन में गरीबी और दुख आते हैं। आइए जानते है कि वह कौन सी गलतियां हैं, जिनसे जीवन में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
अधिक खाना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बल्कि इस आदत के चलते देवी लक्ष्मी भी आपसे नाराज़ हो सकती है। जब हम अपनी भूख से ज्यादा खाते हैं, तो शरीर में आलस्य और बीमारियां घर कर लेती हैं।
माना जाता है कि किसी व्यक्ति से अपशब्द बोलने से लोग धीरे-धीरे आपसे दूर होते हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि कठोर वाणी से लक्ष्मी जी रुष्ट होती हैं। इसके कारण घर में क्लेश, तनाव और झगड़े बढ़ जाते हैं।
Also Read: Garuda Purana Tips for Success
जो लोग अपने धन पर अभिमान करते हैं। उनकी मानसिक शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे लोग अक्सर अपने घमंड के चलते करते हैं। जिससे गरीबी और दरिद्रता का आगमन का होता हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोगों के घर या व्यापर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता हैं।
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति से नाराज़ हो जाती हैं, जो गंदे और मैले कपड़े पहनता है। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी केवल वही वास करती है, जहां स्वच्छता होती है।
इसके अलावा जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और अपने शरीर को भी साफ नहीं रखते, उन्हें अक्सर गरीबी का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है की ऐसे लोग जीवन में कभी भी सफलता का आगमन नहीं होता।
अगर कोई सूरज उगने के बाद या सूर्यास्त के समय सोता है, तो उसे आलसी माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोग हमेशा पैसों की कमी से परेशान रहते हैं। फिर चाहे वे कितनी भी मेहनत करें। सुबह और शाम का समय भगवान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
इसीलिए ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस समय आराम करते हैं, भगवान उनसे नाराज़ हो जाते हैं। इसका असर उनके जीवन में दरिद्रता और आर्थिक तंगी के रूप में देखने को मिलता है।
अगर आप भी आर्थिक तंगी या आमदनी की कमी से परेशान हैं, तो घर में श्री यंत्र (Shree Yantra) की स्थापना कर सकते हैं। यह एक बेहद शक्तिशाली यंत्र है, जो धन को अपनी ओर तेजी सी आकर्षित करने की क्षमता रखता है। कहा जाता है कि इस यंत्र में देवी लक्ष्मी का वास होता है। जो लोग इस यंत्र की विधिपूर्वक स्थापना करते हैं, उनके घर में कभी भी धन का अभाव नहीं होता।
Buy Original Shree Yantraधर्मसार पर देवी लक्ष्मी को समर्पित ये अद्भुत यंत्र उपलब्ध है। आप दिए गए बटन पर क्लिक कर यह यंत्र आर्डर कर सकते हैं।
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
डाउनलोड ऐप