अप्रैल माह हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रत और मनाएं जाते हैं। इसके साथ ही यह माह मांगलिक कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदने या नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए भी बहुत शुभ माना जाता हैं। अगर आप भी अप्रैल 2025 में किसी शुभ कार्यों की योजना बना रहे हैं, तो इस ब्लॉग में हम आपको अप्रैल 2025 के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जो आपके काम को सफल और शुभ बनाएंगे!
हिंदू पंचांग के अनुसार,अप्रैल 2025 में राम नवमी, हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। तो चलिए, जानते अप्रैल 2025 में आने वाली आज की तिथि, पंचांग और शुभ मुहूर्त (April 2025 Shubh Muhurat) के बारे में-
अप्रैल 2025 में खासकर अक्षय तृतीया को अभूझ मुहूर्त माना जाता है, इस महूर्त में किसी भी पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे बिना विवाह जैसे शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इसके अलावा, अप्रैल में और भी कई शुभ योग बन रहे हैं, जो विवाह के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होंगे।
आज का पंचांग - जानने के लिए क्लिक करें
हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2025 (April Marriage Shubh Muhurat) में कुल 9 शुभ विवाह तिथियां हैं, जो हैं 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल। इन तिथियों को विशेष रूप से विवाह समारोहों के लिए उपयुक्त माना गया है। इन सभी तिथि के नक्षत्र, शुरुआत व समापन समय इस प्रकार है-
तिथि | दिन | शुभ विवाह मुहूर्त | नक्षत्र |
14 अप्रैल 2025 | सोमवार | रात 10:39 बजे से 15 अप्रैल 2025, रात 12:13 बजे तक | स्वाती |
16 अप्रैल 2025 | बुधवार | रात 12:19 बजे से 17 अप्रैल 2025, प्रातः 05:54 बजे तक | अनुराधा |
18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | रात 01:04 से 19 अप्रैल 2025, प्रातः 05:52 बजे तक | मूल |
19 अप्रैल 2025 | शनिवार | प्रातः 05:52 से 10:21 बजे तक | मूल |
20 अप्रैल 2025 | रविवार | प्रातः 11:48 से 21 अप्रैल 2025, सुबह 05:50 बजे तक | उत्तराषाढा |
21 अप्रैल 2025 | सोमवार | प्रातः 05:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक | उत्तराषाढा |
25 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | प्रातः 08:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक | उत्तर भाद्रपद |
29 अप्रैल 2025 | मंगलवार | शाम 06:47 बजे से 30 अप्रैल 2025, प्रातः 05:41 बजे तक | रोहिणी |
30 अप्रैल 2025 | बुधवार | प्रातः 05:41 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक | रोहिणी |
अप्रैल 2025 में वाहन खरीदने के लिए कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सही तिथि, नक्षत्र और योग में वाहन खरीदने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दुर्घटनाओं से भी रक्षा मिलती है। खासकर अक्षय तृतीया, राम नवमी और वैशाखी जैसे पर्व वाहन खरीदने के अत्यधिक शुभ है।
आज का पंचांग - जानने के लिए क्लिक करें
इसके अलावा, 2, 3, 6, 7, 13, 14, 16, 21, 23, 24 और 30 अप्रैल (April Vahan Kharidne ka Muhurat) वाहन खरीदने के लिए श्रेष्ठ मानी गई हैं। इसके साथ ही यहां कुछ विशेष तिथियां और नक्षत्र भी हैं, जो वाहन खरीदने के लिए शुभ माने जाते हैं
तारीख | दिन | वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त | नक्षत्र |
2 अप्रैल 2025 | बुधवार | प्रातः 08:49 से 03 अप्रैल 2025, प्रातः 06:09 तक | रोहिणी |
3 अप्रैल 2025 | गुरुवार | प्रातः 06:09 से रात 09:41 तक | मृगशीर्ष |
6 अप्रैल 2025 | रविवार | शाम 07:22 से 07 अप्रैल 2025, प्रातः 06:04 तक | पुष्य |
7 अप्रैल 2025 | सोमवार | प्रातः 06:04 से प्रातः 06:25 तक | आश्लेषा, पुष्य |
13 अप्रैल 2025 | रविवार | प्रातः 05:58 से 14 अप्रैल 2025, प्रातः 05:57 तक | चित्रा, स्वाति |
14 अप्रैल 2025 | सोमवार | प्रातः 05:57 से प्रातः 08:25 तक | स्वाति |
16 अप्रैल 2025 | बुधवार | प्रातः 05:55 से दोपहर 01:16 तक | अनुराधा |
21 अप्रैल 2025 | सोमवार | दोपहर 12:37 से शाम 06:58 तक | श्रवण |
गृह प्रवेश किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक बहुत ही खास अनुष्ठान है। ऐसे में यह ज़रूरी है की शुभ मुहूर्त में ही अपने नए घर में प्रवेश करें, जिससे भविष्य में कोई ग्रह संबंधी बाधाओं का सामना न करना पड़े। मान्यता है की अप्रैल में वसंत ऋतु के आगमन होता है, जिसे वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र की दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जाता है।
अप्रैल 2025 में 30 अप्रैल, बुधवार (April Grih Pravesh Shubh Muhurat) का दिन गृह प्रवेश के लिए बेहद खास है। इस दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से लेकर दोपहर 02:12 बजे तक रहेगा। इस दौरान रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
आज का पंचांग - जानने के लिए क्लिक करें
मान्यता है की शुभ मुहूर्त (April 2025 Shubh Muhurat) पर किसी भी कार्य की शुरुआत करने पर कार्य में सफलता और समृद्धि मिलती है। ऐसे में यहां दिए गए शुभ मुहूर्त पर किए गए कार्य न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि जीवन में खुशहाली और प्रगति भी सुनिश्चित करते हैं।