यदि आप भी पैसे की तंगी या कर्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपको महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इन उपायों की मदद से आप न केवल अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, बल्कि पैसा कमाने और कर्ज कम करने के साधन भी प्राप्त कर सकते है। तो, इसे अंत तक अवश्य पढ़े-
हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में खुशहाल जीवन जीने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की आवश्यता होती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई कार्यों के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से व्यक्ति धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। यह उपाय मुख्य रूप से धन की देवी भगवान कुबेर और लक्ष्मी से संबंधित है। ऐसे में यहां हम आपके साथ कर्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के सरल उपाय साझा करने जा रहे है।
आइये जानते है, क्या है यह चमत्कारी उपाय-
कर्ज चुकाने के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वृद्धि योग और हस्ति नक्षत्र में ऋण चुकाने वह जल्द चुक जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप कर्ज लेना चाहते हैं तो उसे बुधवार और गुरुवार तक के लिए टाल देना चाहिए। शुक्रवार के दिन उधार लेना और देना दोनों ही फलदायी होते है। इसके साथ ही रविवार के दिन कर्ज संबन्धित कार्य भी वर्जित माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करना चाहिए। इससे देवी महालक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति पर सदैव अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखती है। माना जाता है कि दान-पुण्य करने देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। इसलिए शास्त्रो में गरीबों और जरूरतमंद को दान देने का विशेष महत्व बताया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, श्री यंत्र को देवी लक्ष्मी को समर्पित सबसे शक्तिशाली और शुभ यंत्रों में से एक माना जाता है। संस्कृत में श्री का अर्थ है, धन और यंत्र का अर्थ है साधन। यह यंत्र न केवल देवी लक्ष्मी प्रसन्न करने में सहायक है बल्कि धन को भी आकर्षित करता है। इसीलिए श्री यंत्र को लक्ष्मी यंत्र भी कहा जाता है। श्री यंत्र के प्रयोग से धन प्राप्ति के साथ-साथ सुख-समृद्धि के भी रास्ते खुलते है। ज्योतिष शास्त्र में श्रीयंत्र की पूजा फल के आधार पर अलग-अलग तरीकों से की जाती है।
Buy Original Shree Yantraइसके अलावा यदि आपने मकान बनवाया है तो घर में श्री यंत्र के अतिरिक्त अभिमंत्रित वास्तुदोष निवारण यंत्र और श्री मंगल यंत्र अवश्य रखें।
उपरोक्त सभी कर्ज मुक्ति उपायों के अलावा मंगलवार के दिन 900 ग्राम लाल मसूर की दाल सवा मीटर कपड़ा में बांधकर किसी को दान कर दें। यह उपाय लगातार तीन मंगलवार तक करें। फिर आप इस दाल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इन सभी उपायों को आप अपनी कुंडली के अनुसार पंडित जी की सलाह ले कर अपनाएं।