प्रतिदिन मंदिर जाने का महत्व तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि मंदिर से लौटते वक्त की कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। शास्त्रों में उल्लेख है की मंदिर से घर आते समय कुछ गलतियां आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यहां तक कि देवी लक्ष्मी भी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मंदिर से लौटते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके घर में समृद्धि बनी रहे। तो आइए जानते है-
मंदिर को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। जहां भक्त अपने आराध्य देव की पूजा करते है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। कहा जाता है की मंदिरों में प्रवेश करने के साथ ही घंटियों की मधुर ध्वनि और प्रभु के मनमोहक दर्शन से सारा तनाव दूर हो जाता है। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि मंदिर से घर लौटते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है।
इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने पर आपके किस्मत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए विस्तारपूर्वक जानते है क्या है ये खास (rules after leaving temple) नियम-
ऐसा माना जाता है की दर्शन और पूजा के बाद सीधे घर लौटना फलदायी होता है। यदि ज़रूरी न हो तो रास्ते में रुकना अवॉयड करें। ऐसा करने पर नकारत्मकता का प्रभाव नहीं बढ़ेगा। मंदिर के पॉजिटिव एनर्जी सीधे आपके घर में प्रवेश करेगी।
मंदिर से लौटते वक्त प्रसाद को इधर उधर नहीं फैकना चाहिए। खासतौर पर जमीन या गंदी जगह पर प्रसाद रखने से बचे। ऐसा करने से देवी-देवता आपक्से नाराज हो सकते है। इसके साथ यह भी मान्यता है की प्रसाद को कभी मना नहीं करना चाहिए।
मंदिर से बाहर जाते समय घंटी बजाना उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से दिव्य ऊर्जा प्रभावित होती है। कुछ शास्त्र विशेषज्ञों के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मंदिर से बाहर निकलते वक्त घंटी नहीं बजानी चाहिए।
भगवान की पूजा पाठ करने के बाद गाली-गलौज या अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। ऐसा करने से आपके द्वारा किए पाठ-पूजन व्यर्थ हो जाएंगे। साथ ही अनावश्यक क्रोध करने से भी बचें। ऐसा करने से आपके सभी धार्मिक कार्यों का फल नष्ट हो सकता है।
मंदिर से लौटते समय एक और खास बात का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रखें की आप कभी भी भगवान को पीठ दिखाकर घर न लौटे। ऐसा करना देवी-देवताओं का अपमान माना जाता है। इसलिए मंदिर से निकलते समय पीछे और चलकर बाहर निकलना चाहिए।
मंदिर से लौटते लड़ाई-झगड़ें करने से बचें। यह भगवान दिव्य आशीर्वाद को नकारात्मक प्रभाव में बदल सकता है। खासतौर घर की महिलाओं से विवाद न करें। ऐसा करने पर देवी लक्ष्मी क्रोधित हो सकती है। मंदिर से लौटने पर 10-15 मिनट ध्यान साधना करें।
मंदिर से दर्शन करते समय ईश्वर के प्रति सदा आभार व्यक्त करना चाहिए। आज आपके पास जो कुछ भी, उसके लिए भगवान का धन्यवाद करें। भगवान के प्रति आपके यह भाव जीवन में अधिक सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार करते है।
मंदिर से लौटते समय कई बार हम रास्ते में पड़े फल, फूल, श्रीफल समेत अन्य सामग्री को अनजाने में उठा लेते हैं। हालांकि शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है। दरअसल इन वस्तुओं में किसी और की आस्था और भक्ति का अंश होता है। ऐसे में इन्हें छूना घर में नकारात्मकता ला सकता है।
मंदिर से लौटते समय यहां दिए गए खास नियमों (rules after leaving temple) का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आप भी इसमें से कोई गलती कर तो आज ही सुधार करें। इन सरल नियमों का पालन करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होता है।