समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Benefits of Maha Sudarshan Yantra: भगवान विष्णु का दिव्य कवच, जानें महा सुदर्शन यंत्र के चमत्कारी लाभ और स्थापना विधि

Download PDF

प्रत्येक यंत्र किसी न किसी देवता को समर्पित है। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने के लिए श्री यंत्र है। उसी प्रकार महासुदर्शन यंत्र (Maha Sudarshan Yantra) भगवान विष्णु की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह सुदर्शन यंत्र भगवान विष्णु कि दिव्य ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि महासुदर्शन यंत्र क्या है। इसके क्या लाभ हैं। साथ ही, ये भी बताएंगे कि इस यंत्र का सही उपयोग से अधिकतम लाभ कैसे प्राप्त करें।

Benefits of Maha Sudarshan Yantra: भगवान विष्णु का दिव्य कवच, जानें महा सुदर्शन यंत्र के चमत्कारी लाभ और स्थापना विधि

Maha Sudarshan Yantra: महा सुदर्शन यंत्र क्या है?

‘सुदर्शन’ का अर्थ है दिव्य दृष्टि। जिस तरह भगवान विष्णु धर्म की रक्षा और बुरी शक्तियों के विनाश के लिए सुदर्शन चक्र धारण करते हैं। उसी तरह यह यंत्र (Maha Sudarshan Yantra) भी उनकी शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक है। चाहे इसे पूजा घर में रखा जाए या मुख्य द्वार पर, यह सभी ओर की ऊर्जा को संतुलित करता है।

महा सुदर्शन यंत्र सिर्फ एक माध्यम नहीं है। इस यंत्र में स्वयं भगवान विष्णु का आशीर्वाद समाहित है। आइए जानते है, महा सुदर्शन यंत्र (Benefits of Mahasudarshan Yantra) से जुड़ें ऐसे ही कुछ चमत्कारी लाभ-


Benefits of Maha Sudarshan Yantra: महासुदर्शन यंत्र के अद्भुत लाभ

1. भगवान विष्णु का आशीर्वाद

सुदर्शन यंत्र एक अत्यंत प्रभावशाली यंत्र है। जो भी जीवन में भगवान विष्णु की कृपा को जल्द आकर्षित करना चाहते है, उन्हें खासतौर पर इस यंत्र का पूजन करना चाहिए। सुदर्शन यंत्र स्वयं नारायण कि उपस्थिति को आकर्षित करता है।

2. मानसिक शांति

भगवान विष्णु के मंत्र जाप से न केवल मन शांत होता है बल्कि तनाव से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में यह दिव्य यंत्र भी आपके जीवन में समान ऊर्जा का संचार करता है। इस यंत्र की अलौकिक ऊर्जा मन को शांति और आध्यात्मिक शक्ति से भर देती है।

3. सफलता और सुख-समृद्धि

ऐसा माना जाता है कि इस यंत्र में भगवान विष्णु का आशीर्वाद समाहित होता है। इस यंत्र की कृपा से धन, सफलता और सौभाग्य के मार्ग खुलते है। जो खासतौर पर गुरुवार के दिन इन यंत्र का पूजन करता है, उसके जीवन से सभी बाधाएं दूर होती है। यह चमत्कारी यंत्र जातक को चुनौतियों का सामना साहस और आत्मविश्वास से करने में मदद करता है।

4. नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से रक्षा

भगवान विष्णु का यह महासुदर्शन चक्र एक दिव्य कवच की तरह काम करता है। यह आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। खासतौर घर या ऑफिस में इसे यंत्र को रखने से सभी से की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। यह आस-पास एक सुरक्षित और संतुलित वातावरण बनता है। जिसके प्रभाव से आपके जीवन से पॉजिटिविटी का संचार होता है।


How to Place Sudarshan Yantra: महा सुदर्शन यंत्र की स्थापना कैसे करें

- महा सुदर्शन यंत्र हमेशा शुद्ध धातु का चुनें।
- तांबे का यंत्र सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है।
- स्थापना पूजा शुरू करने से पहले यंत्र को साफ़ करें।
- इसे गंगाजल या दूध से धोकर पीले रंग के कपड़े से पोंछें।
- सुनिश्चित करें कि यह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो।


Maha Sudarshan Yantra Puja Vidhi : महा सुदर्शन यंत्र पूजा विधि

इन सरल नियमों का पालन कर, आप महा सुदर्शन यंत्र पूजा कि कर सकते हैं-

• स्थान साफ़ करें

यंत्र स्थापना के लिए स्थान को शुद्ध करें। फिर एक साफ चौकी पर यंत्र की स्थापना करें।

• दीपक और धूप जलाएँ

अब सुदर्शन यंत्र के सामने धूप और दीपक जलाएं। धूप से स्थान आस-पास पवित्र ऊर्जा आती है।

• फूल और फल अर्पित करें

यंत्र के सामने ताज़ा फूल और फल रखें। फिर चंदन या कुमकुम अर्पित करें।

• मंत्र का जाप करें

इस मंत्र का 108 बार जाप करें-
‘ॐ सुदर्शनाय विद्महे विष्णु पतये धीमहि तन्नो सुदर्शनः प्रचोदयात।

• आरती करें

दीपक को यंत्र के सामने घुमाएँ। फिर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

Buy Maha Sudarshan Copper Yantra

आप इस यंत्र (Maha Sudarshan Yantra) को पूजा स्थल, डेस्क या कैश बॉक्स के पास रख सकते हैं। ध्यान रखें की यंत्र को जमीन पर या न रखें। इससे यंत्र का अपमान होता है। इस यंत्र की पूजा गुरुवार, एकादशी या दशहरे के दिन शुरू करना शुभ माना जाता है।

डाउनलोड ऐप