समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Best Rudraksha to Wear During Sawan: सावन 2025 में शिवभक्त जरूर पहनें ये रुद्राक्ष, मिलेंगे अद्भुत लाभ!

Download PDF

श्रावण मास की शुरुआत होते ही शिवभक्ति की अनोखी लहर देखने को मिलती है। यह महीना शिव भक्तों के लिए अत्यंत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र माह में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में रुद्राक्ष धारण करना विशेष रूप से फलदायी माना गया है।रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रिय आभूषण कहा गया है। शास्त्रों में उल्लेख है कि सावन में रुद्राक्ष पहनने से शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।

Best Rudraksha to Wear During Sawan: सावन 2025 में शिवभक्त जरूर पहनें ये रुद्राक्ष, मिलेंगे अद्भुत लाभ!

श्रावण में क्यों है खास रुद्राक्ष?

श्रावण का महीना शुरू हो चुका है। यह समय शिवभक्ति का है। रुद्राक्ष (Best Rudraksha for Sawan Maas) का भगवान शिव से गहरा और खास जुड़ाव है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आँसुओं से हुई थी। वहीं आंसू धरती पर गिरकर रुद्राक्ष के रूप में बदल गए। इसी वजह से रुद्राक्ष को शिव का आशीर्वाद और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

श्रावण में रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। रुद्राक्ष, शिवभक्तों के लिए केवल एक माला नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। तो आइए जानते हैं कि श्रावण में कौन सा रुद्राक्ष धारण करना अत्याधिक फायदेमंद माना जाता है।

5 Best Rudraksha to Wear During Sawan: सावन में पहनने वाले 5 लोकप्रिय रुद्राक्ष

1.पांच मुखी रुद्राक्ष (5 Mukhi Rudraksha)

एक मुखी रुद्राक्ष सबसे ज़्यादा पहना जाने वाला रुद्राक्ष है। यह रुद्राक्ष सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है। 5 मुखी रुद्राक्ष (5 Mukhi Rudraksha) भगवान शिव के कालाग्नि रुद्र रूप का प्रतीक है। इसे पुरुष, महिलाएं, बच्चे या साधना करने वाले सभी लोग धारण कर सकते हैं। यह रुद्राक्ष शांति, बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है। श्रावण जैसे पवित्र महीने में इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

Buy 5 Mukhi Rudraksha

2. दो मुखी रुद्राक्ष (2 Mukhi Rudraksha)

दो मुखी रुद्राक्ष को सबसे दुर्लभ और पवित्र रुद्राक्षों में से एक माना जाता है। यह रुद्राक्ष शान्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह व्यक्ति को भीतर से शांत और स्थिर बनाता है। यह रुद्राक्ष बहुत ही कम उपलब्ध है और काफी महंगा भी होता है। अक्सर लोग इसे पेंडेंट के रूप में पहनते हैं या पूजा स्थल पर स्थापित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है।

Buy 2 Mukhi Rudraksha

3. तीन मुखी रुद्राक्ष (3 Mukhi Rudraksha)

3 मुखी रुद्राक्ष का विशेष महत्व बताया जाता हैं। यह रुद्राक्ष भगवान अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि तीन मुखी रुद्राक्ष नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है। सावन के दौरान यह आध्यात्मिक विकास में मदद करता है। साथ ही, आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। 3 मुखी रुद्राक्ष स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Buy 3 Mukhi Rudraksha

4. ग्यारह मुखी रुद्राक्ष (11 Mukhi Rudraksha)

ग्यारह मुखी रुद्राक्ष भगवान हनुमान का आशीर्वाद माना जाता है। हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं। सावन के महीने में इस रुद्राक्ष को पहनना बहुत लाभकारी होता है। यह आपको जीवन में सफलता दिलाने में सहायक है। माना जाता है कि सावन में ब्रह्मांड की ऊर्जा बढ़ जाती है। यही कारण है कि यह रुद्राक्ष आपके मंगल ग्रह को भी संतुलित करता है। सावन यह रुद्राक्ष आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

Buy 11 Mukhi Rudraksha

5. गौरी शंकर रुद्राक्ष (Gauri Shankar Rudraksha)

गौरी शंकर रुद्राक्ष को भगवान शिव और माता पार्वती का ही स्वरुप माना जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए, सावन में यह रुद्राक्ष पहनना उपयुक्त है। यह रिश्तों में सामंजस्य और मेल-जोल को बढ़ाता है। आपसी मन-मुटाव कम करता है। ऐसा माना जाता है कि यह रुद्राक्ष टूटे रिश्तों को जोड़ने की क्षमता रखता है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए, खासतौर पर इस चमत्कारी रुद्राक्ष को धारण किया जाता है।

Buy Gauri Shankar Rudraksha

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको सावन में पहने जाने वाले 5 खास रुद्राक्ष के बारे में बताया। आप अपनी अनुसार इनमें से कोई भी रुद्राक्ष (5 best rudraksha to wear during sawan) धारण कर सकते हैं।
रुद्राक्ष सावन के पहले या अंतिम सोमवार को धारण करना उत्तम होता है। लेकिन इस धारण करने से पहले गंगाजल से शुद्ध करें। फिर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद आप इसे गले या कलाई में पहन सकते हैं। श्रावण में रुद्राक्ष धारण कर शिव कृपा प्राप्त करें और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करें।

डाउनलोड ऐप