समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

छोटे उपाए जिससे घोड़े की रफ्तार से दौड़ेगा व्यापार और होगी सौभाग्य में वृद्धि | Black Horseshoe Benefits

Download PDF

ज्योतिष और वास्तु के दृष्टिकोण से काले घोड़े की नाल बेहद चमत्कारी होती है। इसलिए घर और व्यापर स्थल पर इसे लगाया जाता ह। पुराने ज़माने से ही ये बात प्रचलित है और बहुत से लोग आज भी इसे मानते हैं। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यही नहीं, बुरी शक्तियों और बुरी नजर से बचाने के लिए भी इसे कारगर माना जाता है। धन में वृद्धि के लिए भी यह मददगार साबित होती है। आइये जानते हैं की काले घड़ो की नाल से हम सभी कैसे अपना जीवन कष्ट रहित बना सकते हैं।

छोटे उपाए जिससे घोड़े की रफ्तार से दौड़ेगा व्यापार और होगी सौभाग्य में वृद्धि | Black Horseshoe Benefits

काले घोड़े की नाल के फायदे | Benefits of Black Horseshoe

1. काले घोड़े की नाल से धन में बढ़ोतरी

ऐसा माना जाता है की काले घोड़े की नाल धन में वृद्धि के लिए फायदेमंद होती है। बड़े भूढ़े कहते हैं कि इसे शनिवार के दिन घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेट दें और अनाज में रख दें। इससे घर में अनाज की कमी नहीं होगी और साथ ही लक्ष्मी का यानी पैसों का आना लगातार बना रहेगा।

2. काले घोड़े की नाल अच्छी सेहत के लिए

काले घोड़े की नाल से कील बनाएं। अब इसे सवा किलो उड़द की दाल में रखें। एक नारियल लीजिये और दाल एवं कील के पैकेट को जल में प्रवाह कर दीजिये। ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है और साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है।

3. काले घोड़े की नाल से शनि के प्रकोप से मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो काले घोड़े की नाल से 4 कील बनाकर यदि हम शनि के प्रकोप से ग्रसित जातकों के पलंग में लगते हैं, तो उससे शनि की पीड़ा खत्म हो जाती है। साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा भी मिलती है।

4. काले घोड़े की नाल से दुश्मनों से मिलता है छुटकारा

आपने देखा होगा की अक्सर लोग दुकान या घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगते हैं। लोगों की मान्यता है की ऐसा करने से दुश्मनों की बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, लोग ये भी मानते हैं की ऐसा करने से घर में उन्नति और व्यापार में आर्थिक तरक्की होती है।

5. घर या दूकान में कहाँ लगाएं घोड़े की नाल

वास्तु के अनुसार काले घोड़े की नाल को उत्तर, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इस बात का ख़ास ध्यान रखें की इसे दक्षिण दिशा में न लगाएं।

ऊपर दी गए तरीकों से कुछ लोगों को अपनी ज़िन्दगी में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालाँकि हम ये सम्पूर्ण रूप से नहीं बता सकते की यह तरीके सभी लोगो के लिए लाभदायक हैं या नहीं। इसे अपनी इच्छा अनुसार पालन करें।

डाउनलोड ऐप