समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Chandra Grahan 2022 Date: जानें चंद्रग्रहण की तिथि, समय व दान करने की आवश्यक वस्तुएं

Download PDF

हिन्दू धर्म में दो प्रकार के ग्रहण मुख्य तौर पर देखे जाते है। इन दोनों ग्रहणों में जहां पहले ग्रहण का संबंध सूर्य से होता है तो वहीं दूसरे ग्रहण का संबंध चंद्र यानि चांद से होता है। साल 2022 का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 के दिन लगा था। वही अब साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।

Chandra Grahan 2022 Date: जानें चंद्रग्रहण की तिथि, समय व दान करने की आवश्यक वस्तुएं

साल 2022 में कार्तिक शुक्ल पक्ष की यह पूर्णिमा 8 नवंबर के दिन आएगी और इसी दिन साल का दूसरा चंद्रग्रहण भी लगेगा। धार्मिक ग्रंथों में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, लेकिन इस समय दान करने का विशेष महत्व बताया जाता है। आइए जानते है इस साल चंद्र ग्रहण का समय क्या है और इस समय किन वस्तुएं का दान आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।


चंद्रग्रहण 2022 का समय | Chandra Grahan 2022 Timings

भारत में अधिकांश राज्यों में मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (chandra grahan 2022 date) के दिन यह चंद्रग्रहण देखा जाएगा। भारतीय समयानुसार इस दिन चंद्रग्रहण दोपहर 01:32 से लेकर शाम 07:27 तक लगेगा। वही पूर्ण रूप यह चंद्रग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 32 मिनट पर देखा जा सकेगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।


चंद्र ग्रहण में करें इन चीजों का दान | Things to Donate on Chandra Grahan

1. सफेद वस्तुओं का दान

ऐसा माना जाता है की यदि किसी के घर में सदा क्लेश, तनाव और नकारात्मक माहौल बना रहता है तो ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसमें मुख्यतः चीनी, सफेद वस्त्र इत्यादि शामिल है।

2. दूध, चावल

ग्रहण के दिन दूध या चावल दान करने से घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। इसके साथ यह भी माना जाता है की चावल और दूध से बनी वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते है।

3. कांच के बर्तन

कहा जाता है की ग्रहण के दिन यदि आप कांच के बर्तन में पानी भर के किसी को दान करते है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। यदि आपके घर में भी कोई व्यक्ति लंबे अरसे से बीमार है, तो कांच के बर्तन का दान अवश्य करें।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें-

  • चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
  • ग्रहण में दान व स्नान का बहुत अधिक महत्व बताया है। 
  • सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करना अशुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण के समय जितना संभव हो उतना भगवान का कीर्तन करना चाहिए। 
  • ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए और न ही भोजन पकाना चाहिए। 
  • ग्रहण काल के दौरान किसी भी धार वाली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। 
  • ग्रहण समापत होने के बाद घर स्नान करना चाहिए, साथ ही घर के सभी कोनों में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

 ग्रहण के दौरान ध्यान देने वाली यह कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान आपको अवश्य रखना चाहिए। 

डाउनलोड ऐप