महा शिवरात्रि, भारत के साथ-साथ नेपाल में भी मनाएं जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है। भोलेबाबा को समर्पित महाशिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन हेतु जाते है। ऐसे में यदि आप भी महा शिवरात्रि मनाने के लिए एक ट्रिप प्लान करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के इस ब्लॉग में हम भारत के प्रमुख शिव मंदिरों के बारे जानकारी साझा करने जा रहे है! तो इसे अंत तक अवश्य पढ़े-
महाशिवरात्रि पर शिव भक्त व्रत रखते है और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन करते हैं। इस खास अवसर पर कई लोग शिव मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों (temples to visit on Mahashivratri) के बारे में, जहां आप महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने परिवार के साथ इन मंदिरों में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।
वैसे तो देश के प्रत्येक राज्य में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, हालांकि महाशिवरात्रि मनाने के लिए भारत के कुछ प्रमुख शिव मंदिरों की सूची इस प्रकार है-
रामनाथस्वामी मंदिर एक लोकप्रिय शिव मंदिर है, जो की तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम द्वीप में स्थित है। भारत के दक्षिण भारत के हिस्से में बसे इस मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन एक अन्य लोकप्रिय शिव मंदिर है- बाबा केदारनाथ धाम मंदिर! चार धाम यात्रा में शामिल यह शिव मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भोलेबाबा को समर्पित यह मंदिर हिमालय की सुंदर पर्वत श्रृंखला में, मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है।
महाशिवरात्रि के दिन दर्शन के लिए कर्नाटक मुर्देश्वर मंदिर के बहुत ही अच्छा विकल्प है। भगवान शिव का यह मंदिर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है, जहां से अरब सागर की अद्भुत झलक देखने को मिलती है।
ब्रह्मपुत्र नदी के मोर द्वीप पर स्थित उमानंद मंदिर, भारत के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है। यहां बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। इस मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह को देखने के लिए देशभर से कई भक्त गुवाहाटी आते हैं।
भारत के गुजरात राज्य में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष फरवरी में महाशिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में सोमनाथ महोत्सव नामक प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
वडक्कुनाथन मंदिर, दक्षिण भारत का एक प्रमुख शिव मंदिर है, जो केरल राज्य में स्थित है। इस मंदिर की एक लोकप्रिय मान्यता है की यहां भगवान शिव को वडक्कुनाथन के नाम से पूजा जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान परशुराम द्वारा बनाए गए पहले मंदिरों में से एक है।
भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक, बृहदेश्वर मंदिर को पेरुवुदैयार कोविल और तंजाई पेरिया कोविल के नाम से जाना जाता है। भोलेबाबा को समर्पित यह प्रमुख हिन्दू मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर शहर में स्थित है।
मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित मतंगेश्वर मंदिर में बड़े श्रद्धाभाव के साथ महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। माना जाता है की महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां 10 दिनों तक चलने वाले मेले का आयोजन किया जाता हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की बारात निकाली जाती है और शिव-पार्वती के विवाह के अनुष्ठानों को भी निभाया जाता हैं।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो खासतौर पर भगवान शिव की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दिन भारत समेत विश्व भर के शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। यदि आप भी महाशिवरात्रि पर दर्शन और पूजा के लिए यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों की यह सूची (temples to visit on Mahashivratri) आपके लिए निश्चित तौर पर मददगार साबित होगी।