समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

घर में ये 5 पौधे लगाने से नहीं होगी धन की कमी | Wealth Bringing Plants for Home

Download PDF

हिन्दू धर्म के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते है जिन्हें घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं आती है। ज्यादातर लोग इन पौधे के नाम पर केवल मनी प्लांट से ही परिचित होते है, लेकिन आपको बता दे, की मनीप्लान्ट के अलावा भी ऐसे बहुत से पौधे होते है जिन्हें घर या उसके आस-पास लगाने से न सिर्फ आर्थिक उन्नति होती है बल्कि घर की सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

घर में ये 5 पौधे लगाने से नहीं होगी धन की कमी | Wealth Bringing Plants for Home

यहां दिए गए 5 पौधे आप अपने घर के गार्डन या आंगन में लगा सकते है, जिससे आपके घर में कभी धन - धान्य की कमी नहीं रहेगी।

बांस का पौधा या बैम्बू प्लांट्स

वास्तु के अनुसार बांस या बैम्बू प्लांट्स घर के लिए बहुत ही लकी मानें जाते है। इन्हें घर के उत्तरी कोने में लगाना बहुत शुभ बताया जाता है। बहुत से लोग बैम्बू प्लांट घर के मुहूर्त या किसी प्रतिष्ठान आदि में भी गिफ्ट करते है। इस पौधे के बारे में यह भी मान्यता है की इसे घर के आंगन में लगाने से कभी धन का अभाव नहीं होता। धर्मसार पर यह बैम्बू प्लांट आसानी से उपलब्ध है।


अनार का पौधा

अनार, फल के तौर पर तो फायदेमंद होता ही है साथ ही इसके पौधे का भी बहुत महत्व होता है। किसी भी कर्ज या आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए अनार का पौधा बहुत ही लाभदायक साबित होता है। लेकिन अनार का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष तौर से ध्यान रखें, भूलकर भी इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा में ना लगाएं।


मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा धन-सृमद्धि का प्रतीक होता है। इस पौधे के बारे में यह मान्यता होती है की जितनी तेजी से यह बढ़ता है, उतनी ही तेजी से धन आता है। इस पौधे को हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगाएं। एक और बात जो ध्यान रखने योग्य है वो यह है की इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। मनी प्लांट की पत्तियां जमीन पर फैलना वास्तु के दृष्टिकोण से शुभ नही माना जाता है।


बेल का पौधा

बेल का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता बताई जाती है की इसमें भगवान शंकर का वास होता है और जिस घर में भगवान शंकर की दृष्टि पड़ जाती है वहां कभी भी दरिद्रता नही रहती है। अगर आप भी बेल के पौधे को लेकर अबतक संकोच में थे तो निश्चिंत रहे, यह पौधा हर मायने में आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा।


तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। देश के ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा अवश्य तौर पर पाया जाता है। घर में तुलसी के पौधा लगाने के आर्थिक सफलता के अलावा भी बहुत सारे फायदे होते है। घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ धन प्राप्ति के साधनों में भी वृद्धि होती है बल्कि गृह-कलेश भी दूर होते है। तुलसी के पौधे को नियमित पानी देने और पूजा करने से घर से सुख-शांति का संचार होता है।


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dharmsaar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डाउनलोड ऐप