फाल्गुन का महीना अपने साथ रंगों और खुशियों की बहार लेकर आता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह साल का आखिरी महिना माना जाता है। फाग के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होती है। होली के साथ ही फाग के महीने में महाशिवरात्रि का प्रमुख त्यौहार भी मनाया जाता है। यह दिन महाकाल यानि भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है।
महाशिवरात्रि (mahashivratri 2023) का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती है। इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रख कर पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजन के साथ ही श्री शिव चालीसा (shiv chalisa) और भगवान शिव के कुछ खास मंत्रो का जाप करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको भोलेबाबा को समर्पित इन्हीं मंत्रो (maha shivratri 2023 Jaap mantra) के बारे में बताने जा रहे है, जिनका जाप करने से आपके जीवन में आने वाले सभी दुःख समाप्त हो जाएंगे। आइए जानते है-
यह मंत्र भगवान शिव के सबसे प्रभावशाली मंत्रो में से एक है। इस एक मंत्र में इतनी शक्ति समाहित है, जिससे बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी खत्म किया जा सकता है।
भगवान भोलेशंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का खास तौर पर जाप किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
मन जब विचलित हो या किसी कारणवश एक स्थान पर स्थिर न हो पा रहा हो, तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कहा जाता है की अकाल मृत्युं या किसी दुर्घटना से बचने के लिए, यह महामृत्युंजय मंत्र, एक रामबाण उपाय साबित होता है। इसके साथ ही यह मंत्र स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की परेशानियों से भी मुक्त करता है।
उपरोक्त लिखा यह चमत्कारी मंत्र भगवान शिव के सबसे लोकप्रिय मंत्रो में से एक माना जाता है। सुख-समृद्धि और धन को आकर्षित करने के लिए यह मंत्र बहुत कल्याणकारक माना जाता है।
ॐ अघोराय नम:
ॐ शर्वाय नम:
ॐ विरूपाक्षाय नम:
ॐ विश्वरूपिणे नम:
ॐ त्र्यम्बकाय नम:
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय
महाशिवरात्रि (mahashivratri 2023) के दिन इन पवित्र मंत्रो का जाप करने से (maha shivratri 2023 Jaap mantra) ग्रह दोष से जुड़े सभी समस्याओं से निजात मिलता है, साथ ही जीवन में सुख सौभाग्य का भी आगमन होता है। इन मंत्रो के जाप लिए रुद्राक्ष माला का प्रयोग करें, रुद्राक्ष की माला से शिव-मंत्रो का जाप बहुत प्रभावशाली माना जाता है।