बसंत का मौसम आ गया है और साथ ही होली (holi 2023) का त्यौहार भी। दिवाली के बाद, भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्व, होली देश भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कई स्थानों पर लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर होली विश करते है तो कहीं फूलों से होली खेली जाती है। होली (holi 2023) का यह त्यौहार न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत है बल्कि राधा और कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के रूप में भी जाने जाती है।
होली के एक-दो पहले से ही घर की रसोई में स्वादिष्ट व्यंजनो की महक रहती है। होली के दौरान,बहुत सारे लोग एक-दूसरे से मिलने आते है, ऐसे में इस दिन बड़ी मात्रा में व्यंजन बनाए जाते है। ऐसा में आज हम आपको उन पांच व्यंजनों (which special sweets are prepared on Holi) के बारे में बताने जा रहे है, जो मुख्य तौर पर होली पर बनाई जाती है और घर के सभी सदस्यों के द्वारा चाव से खाई भी जाती है।
यह सभी व्यंजन (which special sweets are prepared on Holi) आसानी से घर में बनाएं जा सकते है और आप यदि चाहे तो कुछ समय पहले भी इन मिठाइयों को बनाकर फ्रिज में रख सकते है। आइए जनाते है क्या है ये 5 व्यंजन-
दूध, ड्राई फ्रूट्स और चावल की मदद से तैयार होने वाली यह फिरनी बहुत से लोगों द्वारा पसंद की जाती है। यदि आप होली पर बनाएं जाने वाली पारंपरिक मिठाइयां बनाकर बोर हो चुके है, तो फिरनी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह एक जल्दी से बनने वाली डिश है, जिसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। फिरनी बनाते समय आप इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें मेवे और इलायची पाउडर भी मिला सकते है।
मैदा, खोये और अन्य ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग कर तैयार की जाने वाली गुजिया को हर वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। होली पर मुख्य तौर पर बनाएं जाने वाला यह व्यंजन स्वाद और मिठास से भरपूर होता है। आप यदि चाहे तो कुछ दिन पहले भी इन्हें तैयार करके एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते है। होली के दिन गुजिया बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि ब्रज में होली के दिन ठाकुर जी यानी भगवान श्री कृष्ण को इस मिठाई का भोग लगाया जाता है।
कद्दूकस किए हुए नारियल से बने इन लड्डुओं को बहुत से तरीको से बनाया जा सकता है। नारियाल को श्रीफल भी कहा जाता है, ऐसे में नारियल से बनी किसी भी प्रकार की मिठाई का भोग भगवान को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही होली पर घर आने वाले मेहमानों को भी यह मिठाई अत्यधिक पंसद आती है। यदि आप इन नारियल लड्डू को जल्दी बनाना चाहती है तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क या मावा का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसे बनाना बहुत ही सरल और आसान है।
शकरपारा अक्सर स्नैक्स और मिठाई दोनों के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। छोटे से लेकर बड़ो तक सभी के द्वारा शकरपारे की यह डिश पसंद की जाती है। शकरपारों को चाय के साथ मेहमानों को परोसा जा सकता है, इसके साथ ही मिठाई के रूप में भी इसे खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इन स्वादिष्ट शकरपारों को बनाने में गेहूं के आटे और चीनी का मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। इन्हे आप डायमंड या अन्य किसी भी आकर में बेल कर डीप फ्राई कर सकते है। इसके बाद इन्हे गुड़ या चीनी की चाशनी में डाला जाता है।
पूरन पोली एक पारंपरिक और बहुत ही शानदार महाराष्ट्रीयन रेसिपी है। होली के दिन आपके घर आने वाले मेहमानों को आप शानदार पूरन पोली खिलाकर खुश कर सकते है। हालांकि पूरन पोली को स्पष्ट रूप से 'मिठाई' नहीं कहा जा सकता है। यह मीठे और नमकीन स्वाद का एक अद्भुत मिश्रण है,जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इस डिश के मिश्रण में मुख्यतः गुड़ का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही पूरन बनाने के लिए गेहूं की चपातियों और चना दाल इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है।
उपरोक्त दिए गए यह 5 व्यंजन (which special sweets are prepared on Holi) होली के दिन मुख्य रूप से बनाए एवं परोसे जाते है। आप भी यह सभी व्यंजन बनाकर अपने घर के सदस्यों और रिशतेदारों को खुश कर सकते है।