समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Maha Shivratri 2023: जानें महाशिवरात्रि की तिथि, महत्व और इस दिन किए जाने वालें अचूक उपाय

Download PDF

Maha Shivratri 2023: जानें महाशिवरात्रि की तिथि, महत्व और इस दिन किए जाने वालें अचूक उपाय

वैसे तो हर महीने की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का यह पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी आदिशक्ति का विवाह संपन्न हुआ था। यही कारण है की इस दिन खास तौर पर भोलेनाथ और माता पार्वती की जोड़े से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो भी कन्याएं इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती है, उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
आइए जानते है, इस साल यह पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस पर्व को मनाएं जाने के पीछे का महत्व क्या है-


Maha Shivratri 2023 Date| महा शिवरात्रि 2023 तिथि

फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन हर्षोल्लास के साथ मासिक शिवरात्रि का यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत इत्यादि का संकल्प लेकर, शिवलिंग का पूजन करते है। इस साल, 18 फरवरी 2023 (maha shivratri 2023 date) के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन का शुभ समय इस प्रकार से है-


Maha Shivratri Shubh Muhurat 2023| महा शिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त

वेद-शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि के चार प्रहर में कारण उत्तम माना जाता है। ऐसे मे इस समय शिव-पार्वती की पूजा का उत्तम समय इस प्रकार से है-

प्रथम प्रहर रात्रि पूजा 18 फरवरी 2023, शाम 06:21 से रात 09 बजकर 31
द्वितीया प्रहर रात्रि पूजा 18 फरवरी 2023, रात 09:31 से प्रात: 12:41
तृतीया प्रहर रात्रि पूजा 19 फरवरी 2023, सुबह 12:41 से सुबह 03:51
चतुर्थ प्रहर रात्रि पूजा 19 फरवरी 2023, सुबह 03:51 से सुबह 07:00 तक
महाशिवरात्रि पारण समय 19 फरवरी 2023, सुबह 7 बजे से दोपहर 03:31 तक

Maha Shivratri Vrat Significance| महाशिवरात्रि व्रत महत्व

1. सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि का व्रत सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
2. इस दिन व्रत एवं पूजन करने से कन्याओं के जीवन में आने वाली विवाह संबंधित बाधाएं दूर होती है।
3. महाशिवरात्रि का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में आने वाले सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
4. वैवाहिक स्त्रियों के द्वारा इस दिन विधि-विधान से व्रत रखने पर अखंड सुहाग और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
5. महाशिवरात्रि के दिन को लेकर एक मान्यता यह भी बताई जाती है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत करता है, उनके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है।


Maha Shivratri 2023 Upay| महाशिवरात्रि के दिन करें ये महाउपाय

• पति-पत्नी के बीच यदि काफी समय से मनमुटाव चल रहा हो तो, इस दिन जोड़े सहित भगवान शिव का दूध, जल और शहद से अभिषेक करें।
• आपके मन में कोई इच्छा है और काफी समय से वह पूरी नहीं हो रही है, तो इस दिन शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
• यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल चढाने चाहिए। ऐसा करने से आपके आगामी जीवन में कभी धन की कमी नहीं आएगी।
• यदि आपके घर में काफी समय से कोई बीमार चल रहा है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी स्वास्थ्य संबंधित समस्या दूर हो जाती है।
• यदि किसी कारणवश आप अपनी नौकरी या कारोबार में परेशानी का सामना का रहे है, तो आप महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करके गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।


महशिवरात्रि के दिन आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही पूजा संपन्न होने के बाद परिवार सहित भगवान शिव की आरती गाना बिल्कुल न भूलें। आप सभी को महाशिवरात्रि 2023 (mahashivraatri 2023) की हार्दिक शुभकामनाएं।

डाउनलोड ऐप