समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
festival inner pages top

त्यौहार

Somvati Amavasya 2023: पति की दीर्घायु के लिए इस अमावस्या का करें व्रत, जानें तिथि व धार्मिक महत्व

Download PDF

हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या को करवा चौथ के बराबर फल प्रदान करने वाला माना गया है। वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष के अंतिम तिथि को अमावस्या की तिथि आती है। लेकिन फाल्गुन मास में आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हर साल 2-3 बार सोमवती अमावस्या की यह तिथि आती है। इस अमावस्या को अनेक शुभ फल प्रदान करने वाली माना जाता है।

Somvati Amavasya 2023: पति की दीर्घायु के लिए इस अमावस्या का करें व्रत, जानें तिथि व धार्मिक महत्व

Falgun Somvati Amavasya 2023 | फाल्गुन सोमवती अमावस्या 2023

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त कार्य करने का विधान बताया जाता है। सोमवती अमावस्या की एक खास बात यह मानी जाती है की इस दिन खास तौर भगवान भोलेनाथ ही पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते है, फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2023) की सही तिथि और महत्व के बारे में।

Somvati Amavasya 2023 Date| सोमवती अमावस्या 2023 तिथि

फाल्गुन माह में सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023 (somvati amavasya 2023 date) को मनाई जाएगी। इस दिन आपको खास तौर दान धर्म के साथ ही पवित्र नदियों में स्नान भी करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आपको शुभ फल प्रदान होंगे बल्कि आपके घर-परिवार की सुख समृद्धि भी सदा बनी रहेगी।

Somvati Amavasya 2023 Significance| सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में महाभारत के समय में उल्लेख किया गया था। पितामह भीष्म ने सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में वर्णन करते हुए युधिष्ठिर से कहा कि इस अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते है। इसके साथ ही सभी कष्टों व दुखों से भी मुक्ति मिलती है। सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा- इस दिन गंगा जल और कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से न सिर्फ भगवान शिव प्रसन्न होते है और बल्कि जातक के सभी मनोकामनाओं को भी पूरा करते है।
इतना ही नहीं, इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति के लंबी उम्र के लिए विधि-विधान से व्रत भी रखती है।

2023 Somvati Amavasya Dates| साल 2023 में कब आएगी सोमवती अमावस्या

सोमवती अमावस्या का पर्व हर साल में तीन बार मनाया जाता है। साल 2023 में आने वाली सोमवती अमावस्या की तिथियां इस प्रकार से है-

फाल्गुन सोमवती अमावस्या सोमवार, 20 फरवरी 2023
सावन सोमवती अमावस्या सोमवार, 17 जुलाई 2023
कार्तिक सोमवती अमावस्या सोमवार, 13 नवंबर 2023

अखण्ड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए किए जाना वाला यह व्रत अनेक शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। इस दिन आप स्नान-दान के साथ ही भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है।

डाउनलोड ऐप