भारतीय संस्कृति में मां गंगा का जल, सबसे पवित्र जलो में से एक माना जाता है। हिन्दू धर्म में गंगा मैया के इस जल का बहुत महत्व बताया जाता है। किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य इस जल के बिना संपन्न नहीं होते है। कहा जाता है, इस जल के छिड़काव करने से सभी प्रकार की अशुद्धियाँ दूर हो जाती है।
हिन्दू सभ्यता में देवी गंगा को मां कहकर संबोधित किया जाता है। गंगा जल एक ऐसा पावन जल है, जो सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है। इतना ही नहीं हमारे पूर्वजों को मुक्ति दिलाने हेतु भी उनकी अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया जाता है। मां गंगा की महिमा बहुत अधिक मानी जाती है, यही कारण की गंगाजल से जुड़े कुछ उपाय करने से व्यत्कि को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको इन्ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो इसे अंत तक अवश्य पढ़े-
ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। इन्हीं के कारण हमें जीवन में शुभ और फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में ग्रहों की अशुभ चाल से मुक्ति पाने के लिए आपको सोमवार के दिन गंगा जल से भगवान शिव अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन पानी में गंगाजल मिलाकर पीपल पर चढाने से भी ग्रह दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
कहा जाता है की यदि घर में किसी नवजात या छोटे बच्चे को किसी की बुरी नजर लग जाए तो उसके ऊपर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से उसके आस-पास आने वाली सभी बुरी व नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है। इसके साथ ही बच्चे पर आने वाले नजर दोष से बचाव होगा।
माना जाता है की घर में यदि हमेशा क्लेश या अनबन की स्थिति बनी रहती हो, तो उस घर में पूजा संपन्न होने के बाद गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में चल रहे गृह-क्लेश संबंधित दोष खत्म हो जाएंगे और घर में सकारात्मकता का वास होगा।
किसी कारणवश यदि आप कर्ज से परेशान है तो गंगाजल का यह उपाय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको पीतल के लोटे में लाल कपड़ा बांधकर उत्तर पूर्व कोने में स्थापित करना होगा। गंगाजल के इस प्रभावशाली उपाय से आप कर्ज से बहुत जल्द मुक्ति पा सकते है।
गंगाजल के एक नहीं अनेकों फायदे होते है। माना जाता है की यदि घर में कोई लंबे अरसे से बीमार है या अक्सर किसी न किसी बिमारी से पीड़ित रहते है तो मंगलवार के दिन आप गंगाजल का यह उपाय कर सकते है। मंगलवार और रविवार के दिन घर के सभी कोनो में गंगाजल का छिड़काव करने से बीमारियों को कम किया जा सकता है।
गंगाजल के एक नहीं अनेकों फायदे आपको प्राप्त होते है। यह गंगाजल आपको ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त हो सकता है।