समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Lakshmi Panchami 2025: लक्ष्मी पंचमी पर धन प्राप्ति के लिए 5 प्रभावशाली मंत्र!

Download PDF

सनातन धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन से देवी लक्ष्मी का पूजन करता है, उनके घर एवं व्यापर में कभी धन का अभाव नहीं होता है। यदि नियमित रूप से देवी लक्ष्मी का पूजन संभव न हो, तो आप लक्ष्मी पंचमी के दिन भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। यहां हम आपको लक्ष्मी पंचमी पर धन प्राप्ति के 5 खास मंत्र बताने जा रहे है, लेकिन उससे पहले आइये जानते है क्या है लक्ष्मी पंचमी का त्यौहार और साल 2025 में यह पर्व कब मनाया जाएगा-

Lakshmi Panchami 2025: लक्ष्मी पंचमी पर धन प्राप्ति के लिए 5 प्रभावशाली मंत्र!

Kab Hai Lakshmi Panchami? कब है लक्ष्मी पंचमी 2025?

लक्ष्मी पंचमी का दिन हिंदू नववर्ष के पहले सप्ताह में आता है। ऐसे में चैत्र शुक्ल पंचमी का दिन लक्ष्मी पंचमी के रूप में मनाया जाता है। साल की शुरुआत में देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्याधिक शुभ मानी जाती है। लक्ष्मी पंचमी के इस खास अवसर पर लोग घर के साथ-साथ ऑफिस में भी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

इस साल बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (Lakshmi Panchami 2025 Date) में लक्ष्मी पंचमी का यह त्यौहार मनाया जाएगा।


Lakshmi Panchami Shubh Muhurat | लक्ष्मी पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के शुभ मुहूर्त में अमृता मुहूर्त का समय सुबह 06:10 से 07:44 तक रहेगा। वही श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त (Lakshmi Panchami Shubh Muhurat) सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक रहेगा और रात्रि का शुभ मुहूर्त रात 08 बजकर 06 से 09 बजकर 32 तक रहने वाला है।


5 Special Lakshmi Panchami Mantra | लक्ष्मी पंचमी पर धन प्राप्ति के 5 खास मंत्र


1. ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि।
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥

मंत्र अर्थ- हम देवी महालक्ष्मी का पूजन करते हैं, जो भगवान विष्णु की पत्नी हैं। हम उनका ध्यान करते हैं और प्रार्थना करते है कि वह हमें समृद्धि और वैभव प्रदान करें।


2. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।
श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः॥

मंत्र अर्थ - हम कमल पर विराजमान देवी लक्ष्मी को हाथ जोड़कर नमन करते हैं। ऐसी देवी महालक्ष्मी को हम नमस्कार करते हैं और उनसे कृपा की प्रार्थना करते हैं।


3. ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा"

मंत्र अर्थ- हम देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे घर में धन और समृद्धि लाएं, हमारे चिंताओं को दूर करें और सुख-शांति प्रदान करें।


4. ॐ ह्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

मंत्र अर्थ- हम धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी, महालक्ष्मी को नमन करते हैं।


5. ओम ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं धनदा लक्ष्मी नमः

मंत्र अर्थ- हे धन प्रदान करने वाली धनदा लक्ष्मी देवी, मैं तुम्हें नमस्कार करता हूँ।


Lakshmi Mantra with Kamal Gatta Mala | कमल गट्टा माला से लक्ष्मी मंत्र जाप के फायदे

• इस माला से जाप करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

• यह माला धन, प्रचुरता और समृद्धि को आकर्षित करती है।

• इस माला से जाप करने पर दुर्भाग्य और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

• यह देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद को आकर्षित करने के बेहद प्रभावशाली मानी जाती है।

• कमल गट्टा माला से नियमित जाप करने पर व्यापार और रोजगार में सफलता मिलती है।

Buy Kamal Gatta Mala

अगर आप भी अपनी धन संबंधित समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो लक्ष्मी पंचमी के दिन इन विशेष लक्ष्मी मंत्रों (Dhan Prapti Ke 5 Khas Mantra ) का जाप कमल गट्टे की माला से करें। आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक कर, इसे घर बैठे आसानी से आर्डर कर सकते है।

डाउनलोड ऐप