हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। उसी प्रकार मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान से संबंधित है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक की जाने वाली हनुमान जी की पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती है। इतना ही नहीं, हनुमानजी की उपासना से बड़े से बड़े कष्टों से मुक्ति मिलती है।शास्त्रों में उल्लेख है कि मंगलवार के दिन कुछ खास वस्तुएं दान करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
ऐसे में आज के ब्लॉग में हम आपको 7 ऐसी शक्तिशाली वस्तुओं (7 Items to donate on Mangalwar) के बारे में बताएंगे, जिनका दान मंगलवार के दिन विशेष तौर पर फलदायक माना जाता है।
हनुमानजी को अक्सर गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह उपाय विशेष रूप से मंगल दोष को दूर करने में मदद करता है। हर मंगलवार हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग अर्पित करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। गुड़ और भुने चने पारंपरिक प्रसाद हैं, जो मिठास और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन गुड़-चने का दान विशेष रूप से कल्याणकारक माना गया हैं।
किसी भी मांगलिक कार्य में लाल वस्त्र का खास महत्व रखते हैं। लाल रंग हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि मंगलवार (Mangalwar Ka Daan) के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि लाल वस्त्र का दान करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। अगर आप भी मंगल ग्रह के दुष्प्रभावों से परेशान है, तो मंगलवार के दिन विशेष तौर पर ज़रूरतमंदों को लाल कपड़े दान करें। आप लगभग 7 मंगलवार तक यह उपाय करें।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मंगल दोष के चलते व्यक्ति के स्वाभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाता है। ऐसे में इस दोष को दूर करने के लिए तांबे का दान बहुत फायदेमंद बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि संबंध मंगल ग्रह से है। तांबे के बर्तन या इससे बनी वस्तुओं का दान करने से गुस्सा शांत होता है और ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। इसके साथ ही, तांबे की वस्तुएं दान करने से जीवन में पॉजिटिविटी का संचार होता हैं।
लाल चंदन का उपयोग पूजा-पाठ और हवन अनुष्ठान में अक्सर किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल चंदन का दान मानसिक शांति और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। सबसे पहले, हनुमान जी के चरणों में लाल चंदन अर्पित करें। फिर इस चंदन को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मंगलवार के दिन सिंदूर दान करने से जीवन में साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। खासतौर पर, विवाहित महिलाओं के लिए यह दान अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल सिन्दूर का यह दान पति की दीर्घायु और खुशहाल वैवाहिक जीवन से जुड़ा है। कुछ शास्त्रों में भी उल्लेख है कि मंगलवार को सिंदूर दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।
लाल किताब, ज्योतिषशास्त्र की एक लोकप्रिय और प्रभावशाली पुस्तक है। खासकर, मंगल ग्रह से संबंधित दोषों को दूर करने में यह अत्यधिक लाभकारी मानी जाती है। लाल किताब का दान करने से न केवल मंगल दोष समाप्त होता है। बल्कि यह धन-संपत्ति में भी वृद्धि के लिए भी कल्याणकारक है। यह आपके आर्थिक संकटों को दूर कर जीवन में समृद्धि लाने में मदद करता है। विशेष रूप से, निर्धन ब्राह्मणों या विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तकें दान करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ ही मंगल ग्रह से भी जुड़ा होता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है, तो मंगलवार को मसूर की दाल का दान करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह उपाय खासतौर पर शादी में आ रही बाधाओं और समस्याओं को दूर करता है। साथ ही, शीघ्र विवाह के योग बनाता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।