समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Benefits of Nag Nagin Joda: जानें चांदी से बने नाग-नागिन जोड़े के लाभ और महत्व

Download PDF

क्या सोते समय सपने में अक्सर आपको सांप दिखाई देते है? यदि हां, तो इसका एक कारण आपकी कुंडली में आने वाला काल सर्प दोष हो सकता है। ऐसा माना जाता है की काल सर्प दोष का संबंध राहु और केतु से होता है। जो भी जातक अपने जीवन में ऐसी किसी परेशानी का सामना कर रहे है, उनके लिए नाग-नागिन की पूजा बहुत फायदेमंद साबित होती है। ऐसे में यहां हम आपको नाग नागिन जोड़े से संबंधित जानकारी देने जा रहे है।

Benefits of Nag Nagin Joda: जानें चांदी से बने नाग-नागिन जोड़े के लाभ और महत्व

What is Nag Nagin Joda? क्या है नाग-नागिन जोड़ा?


नाग नागिन का यह जोड़ा कुंडली में राहु-केतु से जड़े सभी दोषों को कम करने में असरदार है। इसके साथ ही यह बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है। किसी भी प्रकार की काल सर्प पूजा के लिए चांदी नाग-नागिन जोड़ा का मुख्यतः प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी बिल्डिंग या घर निर्माण में नींव में नाग-नागिन के जोड़े को रखा जाता है। आइये जानते इस नाग-नागिन जोड़े (Nag Nagin Joda) का धार्मिक महत्व क्या है और इसे रखने के क्या लाभ आपको प्राप्त हो सकते है।


Significance of Nag Nagin Joda | नाग-नागिन जोड़े का महत्व


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के तांबे के नाग नागिन (जोड़े) की पूजा की जाती है। यह पूजा दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से निजात दिलाती है। प्राचीन काल से ही कुंडली में कालसर्प दोष निवारण के लिए सांप के जोड़े की भी पूजा की जाती है। इसके साथ ही बहुत से लोग भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चांदी के नाग-नागिन जोड़े का दान करते है। कहा जाता है कि यदि भवन के निर्माण के समय नाग नागिन जोड़ा रखा जाए, तो वहां से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते है।


नाग नागिन यंत्र खरीदें

Benefits of Silver Nag Nagin Joda | नाग-नागिन जोड़े के लाभ


1. यह काल सर्प दोषों को कम करने में सहायक है।
2. वास्तुदोष से जुड़े सभी प्रकार की समस्याओं को कम करता है।
3. भूमि पूजन के समय नाग-नागिन जोड़े का प्रयोग किया जाता है।
4. यह घर से सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है।
5. तांबे से बने नाग-नागिन का पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ऐसा माना जाता है की पंचमी तिथि के दिन शिव मंदिर में चांदी से निर्मित नाग-नागिन का दान करना बहुत फलदायक होता है। ऐसा करने के न सिर्फ आर्थिक लाभ आपको प्राप्त होंगे बल्कि धन को आकर्षित करने के मार्ग भी खुल जाएंगे। कहा जाता है, नाग देवता भूमि के आधार होते है और यही कारण है की भूमि पूजन के समय शेषनाग या नाग-नागिन जोड़े की प्रतिमूर्ति को रखा जाता है। वे फिर भूमि की रक्षा करते है और निर्माण कार्य में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते है।

नाग नागिन यंत्र खरीदें

डाउनलोड ऐप