देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि का यह समय देवी आदिशक्ति की पूजा को समर्पित है। देवी मां स्त्री शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक हैं। नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में हम मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए न जानें कितने ही उपाय करते है। हालांकि इन सभी उपायों में से श्री दुर्गा बीसा यंत्र को सबसे शक्तिशाली साधन माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, नवरात्रि के दौरान दुर्गा बीसा यंत्र क्यों इतना खास है? क्या यह वाकई में आपके जीवन में बदलाव ला सकता है? आइए समझते हैं..
नवरात्रि में दुर्गा बीसा यंत्र के महत्व को समझने से पहले, आइए जानते हैं कि यह दुर्गा बीसा यंत्र क्या है-
दुर्गा बीसा यंत्र एक खास आकृतियों से बना है। जिसे विशेषतौर पर देवी दुर्गा (durga yantra) की ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। यह यंत्र विशेष रेखाओं और आकृतियों से बनाया जाता है।
दुर्गा बीसा यंत्र में 'बीसा' यानी बीज शब्द उस शक्तिशाली मंत्र को दर्शाता है, जो इस यंत्र का आधार है। दुर्गा सप्तशती के अध्याय 4 श्लोक 17 में इस यंत्र की महिमा का खास तौर पर उल्लेख किया गया है। धन-वैभव को आकर्षित करने के साथ ही यह एक शक्तिशाली यंत्र रक्षा कवच की तरह भी काम करता है।
माना जाता है कि दुर्गा बीसा यंत्र-
1. धन, समृद्धि और सफलता को आकर्षित करता है।
2. जीवन में बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करता है।
3. आकस्मिक दुर्घटनाओं जैसे रोड एक्सीडेंट आदि से रक्षा करता है।
4. भूत-प्रेत बाधा जैसी बुरी और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
5. देवी दुर्गा के आशीर्वाद और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रभावशाली है।
नवरात्रि के समय देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। हर दिन को एक नए उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस दौरान, दुर्गा बीसा यंत्र का खास प्रभाव और महत्व होता है। नवरात्रि में दुर्गा बीसा यंत्र निम्नलिखित कारणों (Durga Bisa Yantra Significance During Navratri) से इतना महत्वपूर्ण माना जाता है।
नवरात्रि के नौ दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों को विशेष ऊर्जा प्रदान करती हैं। यह दिव्य ऊर्जा जातक को जीवन की कठिनाइयों और चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देती है। दुर्गा बीसा यंत्र में शामिल संरचना और शक्तिशाली मंत्र दैवीय ऊर्जा को और भी बढ़ा देता है।
नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की ऊर्जा सबसे अधिक प्रभावी होती है। दुर्गा बीसा यंत्र इस ऊर्जा को आपके जीवन में आकर्षित करने का एक प्रभावी तरीका है। यह यंत्र आपके मन के भाव को देवी दुर्गा तक पहुंचाने में कारगर माना जाता है।
नवरात्रि के समय में, लोग अपने घर और मन की शुद्धि के लिए कई अनुष्ठान करते हैं। दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। यह एक ऐसा दिव्य यंत्र है जिसे घर के एंट्री गेट, लॉकर या पूजा कक्ष में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह देवी दुर्गा के आशीर्वाद को आकर्षित कर, पॉजिटिविटी का संचार करता है।
नवरात्रि का समय केवल पूजा और उपवास का नहीं है। यह देवी मां के सामने इच्छाओं को प्रकट करने का भी समय है। दुर्गा बीसा यंत्र भौतिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए एक शक्तिशाली साधन है। माना जाता है कि दुर्गा मां भक्तों को धन, सफलता और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करती हैं। इस समय आप अपने करियर, बिजनेस में सफलता या वित्तीय स्थिति में सुधार की इच्छा से इस यंत्र का उपयोग कर सकते हैं। यह यंत्र आपकी इच्छाओं को देवी तक पहुँचाने में सक्षम है।
देवी दुर्गा सदा ही बुरी शक्तियों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा करती है। नवरात्रि के पावन समय भक्त उनकी शरण में आकर सभी कष्टों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। दुर्गा बीसा यंत्र बुरी नजर, काले जादू और नकारात्मक प्रभावों के खिलाफ सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है।
नवरात्रि के दौरान इस यंत्र को घर में स्थापित करने से एक दिव्य आभा उत्पन्न होती है। जो घर या ऑफिस में नेगेटिव एनर्जी को प्रवेश नहीं करने देती है।
• सबसे पहले पूजन स्थल को साफ़ करें और घी का दीपक जलाएं।
• ध्यान रखें की इस यंत्र को किसी चौकी पर उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।
• दुर्गा बीसा यंत्र में अंकित सबसे शक्तिशाली मंत्र 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' का 108 बार जाप करें। जाप के लिए रक्त गुंजा माला का प्रयोग करें।
• अब ध्यान मुद्रा में बैठकर यंत्र पर ध्यान केंद्रित करें और देवी दुर्गा की दिव्य को ऊर्जा महसूस करें।
• दुर्गा बीसा यंत्र से प्रार्थना करते समय अपने मन से सभी तरह के बुरे विचारों को निकाल दें।
• मंत्र जाप और ध्यान के बाद दुर्गा बीसा यंत्र पर फूल, फल या मिठाई चढ़ाकर देवी दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करें।
• नवरात्रि के नौ दिनों में संध्याकाल के समय यंत्र का पूजन करें। हर दिन मन में देवी मां से धन-धान्य, वैभव और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।
• नियमित रूप से यह अनुष्ठान करने से यंत्र की शक्ति और देवी दुर्गा की कृपा बढ़ती है।
नवरात्रि का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान, दुर्गा बीसा यंत्र (Durga Bisa Yantra Significance) को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। यह यंत्र धन, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, सभी तरह के नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ यह यंत्र सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
Buy Navratri Special Durga Bisa Yantraनवरात्रि के इस अवसर पर धर्मसार पर सभी देवी दुर्गा यंत्रों पर विशेष ऑफर उपलब्ध है। आप आसानी से घर बैठे शक्तिशाली दुर्गा बीसा यंत्र ऑनलाइन (Durga Beesa Yantra Online) आर्डर कर सकते है।