समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Durga Bisa Yantra Benefits: मां दुर्गा को जल्द प्रसन्न करने के लिए स्थापित करें शक्तिशाली दुर्गा बीसा यंत्र, जानें चमत्कारी लाभ!

Download PDF

सनातन धर्म में देवी दुर्गा को शक्ति, परमेश्वरी और जगत जननी के नाम से जाना जाता है। आदिशक्ति कहलाए जाने वाली मां दुर्गा को हमेशा ध्यान, भक्ति, प्रार्थना और मार्गदर्शन का दिव्य अवतार माना गया है। उनकी उपस्थिति शत्रुओं पर विजय, वैदिक ज्ञान और अपने भक्तों को दया और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। ज्योतिशास्त्र में देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए एक चमत्कारी यंत्र का उल्लेख मिलता है, जिसे दुर्गा बीसा यंत्र के नाम से जाना जाता हैं। आइए विस्तार से जानते है क्या है ये यंत्र और आप कैसे इसका प्रयोग कर सकते है-

Durga Bisa Yantra Benefits:  मां दुर्गा को जल्द प्रसन्न करने के लिए स्थापित करें शक्तिशाली दुर्गा बीसा यंत्र, जानें चमत्कारी लाभ!

What is Durga Bisa Yantra? दुर्गा बीसा यंत्र क्या है?

दुर्गा बीसा यंत्र, देवी दुर्गा का प्रतीक है। शक्ति की देवी को समर्पित यह यंत्र एक बहुत ही प्रभावशाली यंत्र है। मान्यता है की जो भी इस यंत्र का नियमित पूजन करता है, उस पर देवी दुर्गा की दिव्य कृपा प्राप्त है। अच्छे और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला यह चमत्कारी यंत्र व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर उसके जीवन से सभी कष्टों को दूर करता हैं।

आइए जानते है श्री दुर्गा बीसा यंत्र (durga bisa yantra benefits in hindi) से जुड़ें कुछ अद्भुत लाभ-

Durga Bisa Yantra Benefits | दुर्गा बीसा यंत्र के लाभ

1. दुर्भाग्य होगा दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री दुर्गा बीसा यंत्र दुर्भाग्य, भूत-बाधा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है। यह प्रभावशाली यंत्र न केवल एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है बल्कि जातक के जीवन को संभावित खतरों और बाधाओं से भी बचाता है।


2. नकारात्मक शक्तियों से बचाव

श्री दुर्गा बीसा यंत्र (durga bisa yantra kya hai) को एक शक्तिशाली और सुरक्षात्मक यंत्र के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक प्रभावों, बुरी नज़र और अन्य बुरी शक्तियों को दूर रखता है, जो जातक या उनके परिवारों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।


3. आर्थिक समस्याओं का समाधान

माना जाता है कि दुर्गा बीसा यंत्र विभिन्न आर्थिक तंगी से जुड़ी समस्याओं के लिए प्रभावी समाधान प्रदान करता है। इस यंत्र को अपने घर में स्थापित करके, आप अपने कर्ज को नियंत्रित कर सकते हैं, स्थिर आय सुनिश्चित कर सकते हैं और सभी प्रकार की वित्तीय समस्याओं से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।


4. दिव्य शक्तियों का सामंजस्य

दुर्गा सप्तशती के अध्याय 4, श्लोक 17 के अनुसार यदि दुर्गा बीसा यंत्र को सिद्ध कर प्रति दिन पूजा की जाए तो मां दुर्गा उसकी स्वयं रक्षा करती हैं। इस यंत्र को अद्भुत शक्ति का सामंजस्य भी कहा जाता है। साथ ही, इसमें देवी आदिशक्ति के रक्षा मंत्र 'ॐ दम दम दम दुर्गेई नमः' का भी उल्लेख है।


5. शत्रुओं को हराने में सहायक

इन सभी लाभ (durga bisa yantra ke laabh) के साथ ही यह यंत्र आपके शत्रुओं को परास्त करने के लिए भी असरदार हैं। मान्यता है की जो भी भक्त सच्चे मन से श्री दुर्गा बीसा यंत्र का पूजन करता हैं, उन्हें अदालत से जुड़ें मामलों में भी जीत हासिल होती है। शास्त्रों में श्री दुर्गा बीसा यंत्र को मनोकामना पूर्ति, समस्याओं को दूर करने और शत्रुओं को परास्त करने का एक शक्तिशाली यंत्र माना गया है।

How to Use Durga Bisa Yantra: कैसे करें श्री दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना?

  1. घर या ऑफिस में आप निम्नलिखित प्रक्रिया (How to Use Durga Bisa Yantra) से श्री दुर्गा बीसा यंत्र को स्थापित कर हैं-
  2. श्री दुर्गा बीसा यंत्र को स्थापित करने के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है। आप घर, ऑफिस, मुख्य द्वार, या लिविंग रूम के आस पास कही भी इसे स्थापित कर सकते है।
  3. मां दुर्गा के इस यंत्र को स्थापित करने के लिए सबसे पहले इसे धातु की थाली में रखें। इसके बाद यंत्र को गंगा जल से स्नान करवाएं और इसे शुद्ध कर लें।
  4. इस यंत्र को साफ लाल कपड़े पर रखें और उस पर चंदन का तिलक लगाएं। अब तुलसी का पत्ता छोड़ दें और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
  5. यंत्र के सामने धूप या अगरबत्ती जलाएं और पास में मिठाई, फल और अन्य प्रसाद रखें।
  6. दुर्गा चालीसा (durga chalisa paath) का पाठ संपन्न करें और फिर आरती करें। आरती समाप्त करने के बाद यंत्र के सामने हाथ जोड़कर अपनी सभी मनोकामनाएं कहें और प्रार्थना करें।
Buy Durga Bisa Yantra

शक्ति और समृद्धि का प्रतीक श्री दुर्गा बीसा यंत्र

मां दुर्गा को जल्द प्रसन्न करने के लिए आप घर, व्यापार व दुकान में इस शक्तिशाली दुर्गा बीसा यंत्र ( shree durga bisa yantra online) की स्थापना कर सकते है। हालांकि इस यंत्र को स्थापित करने से पहले आप एक पंडित से परामर्श अवश्य लें। वे आपको इस यंत्र को स्थापित करने के लिए अनुकूल दिन और मुहूर्त से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे।

डाउनलोड ऐप