समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो…।
blog inner pages top

ब्लॉग

Jai Mata Di Wall Hanging Yantra Benefits : जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र से नवरात्रि में पाएं समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद!

Download PDF

क्या आप भी नवरात्रि पर मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं? तो जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र (Jai Mata Di Wall Hanging Yantra) आपके लिए एक खास उपाय साबित हो सकता है। यह एक शक्तिशाली यंत्र है, जो मां दुर्गा की दिव्य ऊर्जा और आशीर्वाद का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि इस यंत्र को घर या ऑफिस में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। नवरात्रि के पावन दिनों में कैसे ये यह यंत्र आपके घर और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, आइए जानते हैं-

Jai Mata Di Wall Hanging Yantra Benefits : जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र से नवरात्रि में पाएं समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद!

Jai Mata Di Wall Hanging Yantra : क्या है जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र?

जय माता दी वॉल हैंगिंग एक पवित्र और आकर्षक यंत्र है, जिसमें मां दुर्गा की सुंदर छवि है। इस चित्र में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखाई देती है, जिनके एक हाथ में कमल तो बाकी सभी हाथों में शस्त्र सुसज्जित है। मां दुर्गा के चित्र के साथ ही श्री दुर्गा यंत्र भी शामिल है, जो इस हैंगिंग यंत्र को अधिक शक्तिशाली बनाता है। यह आमतौर पर धातु, लकड़ी या कांच से बनाया जाता है।

इस दिव्य यंत्र को खासतौर पर वॉल हैंगिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐसे में पूजन कक्ष के साथ ही आप इस यंत्र को ड्रॉइंग रूम, ऑफिस या एंट्रेंस पर भी लगा सकते हैं। जो आपके घर एवं ऑफिस में दिव्य ऊर्जाओं को आमंत्रित करेगा।


Jai Mata Di Wall Hanging Yantra : नवरात्रि में जय मां दुर्गा हैंगिंग यंत्र का महत्व

नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते है कैसे-

ध्यान-साधना में असरदार

यह यंत्र ध्यान और पूजा में मन को एकाग्र करता है। इस यंत्र की उपस्थिति से वातावरण शांत और सकारात्मक होता है।

नवरात्रि की ऊर्जा को बढ़ाता है

>जय माता दी यंत्र को घर में लगाने से वातावरण में दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, नवरात्रि के समय आप इस यंत्र को अपने ऑफिस में भी लगा सकते है।

मां के नौ रूपों से जुड़ने का माध्यम

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है। यह यंत्र मां दुर्गा के सभी रूपों के आशीर्वाद को आकर्षित करने में मदद करता है।


Benefits of Jai Mata Di Wall Hanging Yantra : जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र के प्रमुख लाभ

1. बुरी नज़र से सुरक्षा

जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह घर ऑफिस के चारों ओर एक दिव्य कवच बनाता है। इस पर अंकित 'जय माता दी' का दिव्य मंत्र बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता हैं। जिससे सभी ओर से नेगेटिविटी दूर होती है।

2. सकारात्मकता का संचार

देवी आदिशक्ति को साहस और पराक्रम की देवी माना जाता है। ऐसे में मां दुर्गा का यह पवित्र यंत्र घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस यंत्र पर मां दुर्गा की छवि के साथ कमल, सिंह और चक्र जैसे पवित्र चिन्ह भी बने होते हैं। यह दिव्य चिह्न नकारात्मकता को दूर करते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

3. शुभता को आकर्षित करता है

देवी दुर्गा को शक्ति और समृद्धि की देवी माना जाता है। उनकी कृपा से जीवन में धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि का वास होता है। इस यंत्र को स्थापित करने के बाद कई व्यक्तियों ने व्यापार में तरक्की और आर्थिक सुधार महसूस किया है। आप नवरात्रि के समय घर या ऑफिस कही भी इस यंत्र की स्थापना कर सकते है।

4. ध्यान और आध्यात्मिक विकास में सहायक

जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं है। यह ध्यान और साधना में भी बहुत मदद करता है। यह यंत्र साधकों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है।जब इसे पूजा या ध्यान के स्थान पर स्थापित किया जाता है, तो वह स्थान दिव्य ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है। जिससे व्यक्ति का मन एकाग्र रहता है।

5. गृह क्लेश और तनाव से मुक्ति

मां दुर्गा की कृपा से घर में आपसी सामंजस्य बढ़ता है। माना जाता है कि यह यंत्र पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करता है। आपसी झगड़ों और गृह क्लेश को कम करता है। नवरात्रि का समय मां दुर्गा के दिव्य आशीर्वाद का आकर्षित करने का समय है। जिस घर में मां दुर्गा का आर्शीवाद होता है, वहां कभी भी क्लेश या तनाव का वास नहीं होता है।


Where to Place Jai Mata Di Hanging Yantra: घर व ऑफिस में कहां लगाएं जय माता दी हैंगिंग यंत्र

• पूजन कक्ष

घर का पूजन स्थल इस यंत्र को स्थापित करने का सबसे उचित स्थान है।

• मुख्य द्वार

घर या ऑफिस के मेन गेट के पास इस यंत्र को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर या ऑफिस में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखता है।

• मेडिटेशन रूम

यदि आप ध्यान-साधना करते हैं, तो इस यंत्र को मेडिटेशन रूम में यंत्र रखें। यह मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।

• ऑफिस व वर्कप्लेस

ऑफिस में शांत और प्रोडक्टिव माहौल बनाए रखने के लिए इसे अपने केबिन या वर्कप्लेस में रखें।

• लिविंग रूम

मां दुर्गा को समर्पित यह हैंगिंग यंत्र आप अपने घर के लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं।

Buy Jai Mata Di Wall Hanging Yantra

नवरात्रि के पावन त्योहार पर दुर्गा मां की कृपा पाने के लिए जय माता दी वॉल हैंगिंग यंत्र (Jai Mata Di Wall Hanging Yantra) बहुत प्रभावी है। यह यंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर और ऑफिस में सकारात्मकता लाता है। आप पूजा स्थल, घर के मुख्य द्वार, ऑफिस या मेडिटेशन रूम में यह यंत्र लगा सकते है। ध्यान-साधना में भी यह यंत्र प्रभावशाली माना जाता है। नवरात्रि के अवसर पर धर्मसार पर विशेष ऑफर और आकर्षक डिस्काउंट्स उपलब्ध है। आप उपरोक्त दिए गए बटन पर क्लिक कर यह यंत्र ऑर्डर कर सकते है।

डाउनलोड ऐप