हिन्दू संस्कृति में विभिन्न प्रकार के व्रत-त्यौहार मनाएं जाते है। इन्हीं त्यौहारों में से एक मकर संक्रांति का पर्व भी है। बता दें की जब पौष मास में सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस दिन को मकर संक्रांति के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पुण्य कार्यो का विशेष महत्व बताया जाता है। साथ ही इस दिन भगवान सूर्य देव के पूजन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 (makar sakranti 2025 date) के दिन मनाया जाएगा। कहा जाता है की वह मकर सक्रांति का ही दिन था, जब भगवान सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने आए थे। इसलिए जिन भी व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति कमजोर है, उन्हें मकर संक्रांति के दिन विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का उच्चारण करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में सूर्य संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलती है।
आइए, जानते हैं सूर्य देव से जुड़े (surya mantra for makar sankranti 2025) कुछ चमत्कारी मंत्र-
यदि हम मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस मंत्र का जाप करते हैं तो न केवल सूर्य देव बल्कि इंद्र देव की भी विशेष दृष्टि हम पर बनी रहती है। मान्यता है कि इस मंत्र के माध्यम से सूर्य देव के तेज और शक्ति का हमारे जीवन में आगमन होता है।
मकर संक्रांति के दिन, सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में स्थित कमजोर सूर्य (makar sankranti upay in hindi) की स्थिति में सुधार होता है, जिससे व्यक्ति की जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
" ॐ सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः"
कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जाप सूर्य देव की शक्तियों को और भी मजबूत करता है। ऐसे में यहां दिए गए इस चमत्कारी मंत्र के जाप से न केवल आपका आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि जीवन में नए सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है की यह मंत्र नेगेटिविटी को दूर करने में भी बेहद सहायक है।
आदित्य मंडल दान सूर्य देव को प्रसन्न करने का एक महत्वपूर्ण दान है। यह दान व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि लाने के साथ-साथ कुंडली के दोषों को भी समाप्त करता है। मकर संक्रांति के दिन आदित्य मंडल दान के दौरान यहां दिए मंत्र का जाप करना बहुत शुभ होता है। इस मंत्र के उच्चारण से न केवल सूर्य सम्बंधित दोष का नाश होता है, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।
"ॐ ह्रीं सूर्याय नमः"
यदि आप भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भगवान सूर्य देव को जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उपरोक्त दिए मंत्र का विशेष तौर पर जाप करें। यह सूर्यदेव को समर्पित बीज मंत्र है, जिससे सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अद्भुत साधन माना जाता है। सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इस मंत्र (surya mantra for makar sankranti in hindi) का उच्चारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं यह मंत्र स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
Buy Small Suraj Locketमकर संक्रांति (makar sankranti 2025) एक धार्मिक पर्व है, जो सूर्य देव के पूजन, स्नान और दान के साथ आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस दिन सूर्य देव से जुड़े मंत्रों का जाप जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यदि आप भी मकर सक्रांति के पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो धर्मसार से सूर्य लॉकेट (small suraj locket online) खरीदें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव का अनुभव करें।
डाउनलोड ऐप